सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिनमें दावा किया गया है कि भारत सरकार ने तुर्की से जुड़ी कंपनी CELEBI Aviation की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी है. खबरों में दिखाया जा रहा है कि तुर्की के पाकिस्तान के प्रति अत्यधिक लगाव के कारण भारत ने यह कदम उठाया.
इस खबर के साथ एक तस्वीर भी साझा की गई, जिसमें CELEBI का लोगो एक विमान के साथ दिखाया गया है. इसके अलावा नागर विमानन मंत्रालय के शीर्षक के साथ आॅर्डर की कॉपी भी सोशल मीडिया पर देखी गई है. उस कॉपी को आप यहां देख सकते हैं.
बता दें कि CELEBI Aviation एक तुर्की-बेस्ड कंपनी है जो वैश्विक स्तर पर हवाई अड्डों पर ग्राउंड हैंडलिंग सेवाएं प्रदान करती है. भारत में यह कंपनी कई हवाई अड्डों पर अपनी सेवाएं देती है.
खबरें आ रही हैं कि तुर्की के पाकिस्तान के प्रति समर्थन, खासकर कश्मीर मुद्दे पर भारत विरोधी टिप्पणियां करने के कारण भारत ने CELEBI की सुरक्षा मंजूरी रद्द की है. हालांकि, इस दावे की पुष्टि के लिए आधिकारिक बयान या अधिसूचना की दरकार है. वैसे तुर्की और भारत के बीच राजनयिक तनाव की खबरें समय-समय पर सामने आती रही हैं, लेकिन इसका सीधा असर CELEBI जैसी निजी कंपनी पर पड़ा, यह खबर चौंका रही है.
Axis Bank Privilege vs Neo Credit Card: Axis Bank Privilege Credit Card पर ज्वाइनिंग और…
Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद…
UP Rajya Sabha Election के बीच अखिलेश यादव के ‘तीन नहीं, अब 403 पर नजर’…
अगर आप इस शारदीय नवरात्रि पर दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए…
पटियाला हाउस कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार…