Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PAK को सपोर्ट करने वाले तुर्की के खिलाफ भारत में उठे विरोध के सुर, Celebi Aviation को लगा झटका!

पश्चिम एशियाई इस्‍लामिक मुल्‍क तुर्की ने हाल में ही पाकिस्‍तान को भारत के विरुद्ध हथियार मुहैया कराए थे. इसके अलावा उसने कश्‍मीर मामले में भी टांग अड़ाने की कोशिश की, जिसके बाद भारत में तुर्की के खिलाफ विभिन्‍न संस्‍थाओं द्वारा सख्‍त फैसले लिए जा रहे हैं.

Celebi Aviation
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

सोशल मीडिया पर कुछ पोस्‍ट वायरल हो रही हैं, जिनमें दावा किया गया है कि भारत सरकार ने तुर्की से जुड़ी कंपनी CELEBI Aviation की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी है. खबरों में दिखाया जा रहा है कि तुर्की के पाकिस्तान के प्रति अत्‍यधिक लगाव के कारण भारत ने यह कदम उठाया.

इस खबर के साथ एक तस्वीर भी साझा की गई, जिसमें CELEBI का लोगो एक विमान के साथ दिखाया गया है. इसके अलावा नागर विमानन मंत्रालय के शीर्षक के साथ आॅर्डर की कॉपी भी सोशल मीडिया पर देखी गई है. उस कॉपी को आप यहां देख सकते हैं.

Celebi Aviation

बता दें कि CELEBI Aviation एक तुर्की-बेस्‍ड कंपनी है जो वैश्विक स्तर पर हवाई अड्डों पर ग्राउंड हैंडलिंग सेवाएं प्रदान करती है. भारत में यह कंपनी कई हवाई अड्डों पर अपनी सेवाएं देती है.

खबरें आ रही हैं कि तुर्की के पाकिस्तान के प्रति समर्थन, खासकर कश्मीर मुद्दे पर भारत विरोधी टिप्‍पणियां करने के कारण भारत ने CELEBI की सुरक्षा मंजूरी रद्द की है. हालांकि, इस दावे की पुष्टि के लिए आधिकारिक बयान या अधिसूचना की दरकार है. वैसे तुर्की और भारत के बीच राजनयिक तनाव की खबरें समय-समय पर सामने आती रही हैं, लेकिन इसका सीधा असर CELEBI जैसी निजी कंपनी पर पड़ा, यह खबर चौंका रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital