भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सफल समापन के बाद भारतीय डिफेंस सेक्टर में उल्लेखनीय उछाल देखा गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद बाजारों में इस जीत का असर साफ दिखाई दिया. भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान की ओर से इस्तेमाल की गई चीनी मिसाइल ‘पीएल-15’ को मार गिराया, जो जेएफ-17 और जे-10 फाइटर जेट्स द्वारा उपयोग की जाती है.
चीनी डिफेंस कंपनियों के शेयरों में पिछले एक हफ्ते में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. जे-10 लड़ाकू विमान बनाने वाली कंपनी एविक चेंग्दू एयरक्राफ्ट के शेयरों में करीब 11.50% की कमी आई है. सोमवार को 95.86 युआन पर बंद हुआ यह शेयर गुरुवार को 85 युआन पर आ गया.
इसके अलावा, जुझोउ होंगडा इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्प लिमिटेड, जो पीएल-15 मिसाइल बनाती है, के शेयरों में भी गिरावट देखी गई. इस कंपनी की मिसाइल को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निष्क्रिय कर दिया था.
भारतीय डिफेंस कंपनियों के शेयरों में इस दौरान शानदार तेजी देखी गई. निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स, जो प्रमुख भारतीय डिफेंस कंपनियों को ट्रैक करता है, सैन्य कार्रवाई शुरू होने के बाद से 9.39% बढ़ चुका है. इसकी तुलना में निफ्टी में केवल 1.98% की वृद्धि हुई. भारतीय डिफेंस सेक्टर के कुल मार्केट कैप में 86,211 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई.
इस दौरान देश की प्रमुख डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने मार्केट कैप में 23,683 करोड़ रुपए जोड़े हैं. वहीं, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और भारत डायनामिक्स का बाजार पूंजीकरण क्रमश: 21,654 करोड़ रुपए और 12,345 करोड़ रुपए बढ़ चुका है. इसके अलावा मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और सोलार इंडस्ट्रीज के मार्केटकैप में क्रमश: 9,971 करोड़ रुपए और 6,859 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है.
ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायुसेना द्वारा राफेल विमानों के प्रभावी उपयोग के बाद राफेल बनाने वाली कंपनी के शेयरों में भी तेजी देखी गई. यह भारतीय डिफेंस सेक्टर की मजबूती और वैश्विक स्तर पर इसकी बढ़ती विश्वसनीयता को दर्शाता है.
ये भी पढ़ें- भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान में हुई ऐसी बर्बादी! विदेशी अखबारों ने दिखाईं सैटेलाइट तस्वीरें
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…