X AI Policy Update: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अब एआई से बने युद्ध का वीडियो डालने वालों से कड़ाई से निपटेगा. कंपनी ने अपने क्रिएटर रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम में बड़े बदलावों की घोषणा की है. कंपनी ने कहा कि वह खासकर युद्ध जैसे संवेदनशील समय में एआई से बने भ्रामक वीडियो पर सख्ती करेगी. बता दें कि एक्स का स्वामित्व एलॉन मस्क के पास है.
एक्स ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब यूनाइटेड स्टेट, इजरायल और ईरान के बीच तनाव को लेकर गलत जानकारी फैलने की चिंताएं बढ़ रही हैं.
एक पोस्ट में एक्स के प्रोडक्ट हेड निकिता बियर ने कहा कि कंपनी अपनी नीतियों में बदलाव कर रही है ताकि युद्ध के समय सही और भरोसेमंद जानकारी लोगों तक पहुंचती रहे. उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के कारण अब असली जैसे दिखने वाले फर्जी वीडियो बनाना बहुत आसान हो गया है, जो लोगों को गुमराह कर सकते हैं.
उन्होंने बताया कि हाल ही में पाकिस्तान में एक व्यक्ति 31 अकाउंट चला रहा था, जो एआई से बने युद्ध के वीडियो पोस्ट कर रहा था. ये सभी अकाउंट हैक किए गए थे और उनके नाम बदल दिए गए थे.
अगर नई नीति के तहत कोई यूजर बिना साफ जानकारी दिए एआई से बने युद्ध के वीडियो पोस्ट करता है तो उसे 90 दिनों के लिए रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम से निलंबित कर दिया जाएगा. बार-बार नियम तोड़ने पर स्थायी रूप से प्रोग्राम से बाहर किया जा सकता है.
कंपनी ने “मेड विथ एआई” नाम का एक लेबल भी शुरू किया है, जो ऐसे पोस्ट पर दिखाई देगा जिनमें एआई से बना कंटेंट शामिल होगा. इससे लोगों को पता चल सकेगा कि सामग्री असली नहीं है.
कंपनी को उम्मीद है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और गलत जानकारी फैलने से रोका जा सकेगा.
ये भी पढ़ें- तुर्किये से आई है होली की शान गुजिया, ठंडई का क्या है इतिहास, जानें राजपूत और मुगल कैसे मनाते थे होली?
हाल ही में अली खामेनेई की कथित मौत की खबरों के बाद वैश्विक तनाव और बढ़ गया है. इन घटनाओं के बीच एलन मस्क और निकिता बियर ने कहा कि एक्स पर ट्रैफिक अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है, क्योंकि लोग ताजा जानकारी के लिए प्लेटफॉर्म का ज्यादा उपयोग कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Hair Fall Home Remedies: कमर तक लंबे और मजबूत बालों के लिए ट्राई करें आंवला,…
UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…
Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…
Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…
Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…