बिजनेस

Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा: अब हर ऑर्डर पर देनी पड़ेगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, 7 माह में दूसरी बार बढ़े दाम

जोमैटो से खाना मंगवाना अब और महंगा हो गया है. कंपनी ने प्लेटफॉर्म फीस में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है. अब हर ऑर्डर पर यूजर्स को 12.50 रुपये की जगह 14.90 रुपये प्लेटफॉर्म फीस देनी होगी. यानी हर ऑर्डर पर 2.40 रुपये extra खर्च बढ़ गया है. GST जोड़ने के बाद यह राशि और ज्यादा हो जाएगी.

नई प्लेटफॉर्म फीस कब से लागू?

यह नई फीस शुक्रवार 20 मार्च 2026 से लागू हो गई है. जोमैटो रोजाना 20 से 25 लाख ऑर्डर डिलीवर करता है. प्लेटफॉर्म फीस हर फूड ऑर्डर पर लगने वाला अतिरिक्त चार्ज है. यह GST, रेस्तरां चार्ज और डिलीवरी फीस से अलग है.

स्विगी के करीब पहुंच गई जोमैटो की फीस

जोमैटो की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्विगी अभी टैक्स समेत लगभग 14.99 रुपये प्लेटफॉर्म फीस ले रही है. दोनों कंपनियों की फीस अब लगभग बराबर हो गई है. आमतौर पर जब एक कंपनी फीस बढ़ाती है तो दूसरी कंपनी भी जल्दी ही अपने दाम बढ़ा देती है.

7 महीने में दूसरी बार बढ़ाई फीस

जोमैटो ने पिछले 7 महीनों में प्लेटफॉर्म फीस दूसरी बार बढ़ाई है. सितंबर 2025 में 20 प्रतिशत का इजाफा किया गया था. कंपनी ने अगस्त 2023 में पहली बार सिर्फ 2 रुपये प्लेटफॉर्म शुल्क शुरू किया था. उसके बाद इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 3 रुपये, फिर 4 रुपये और बाद में 7 रुपये कर दिया गया. अब यह 14.90 रुपये हो गया है.

जोमैटो कंपनी का मकसद

जोमैटो ने बताया कि बढ़ती लागत और प्रॉफिटेबल बनने के लिए यह कदम उठाया गया है. कंपनी पिछले कुछ सालों से लगातार घाटे को कम करने की कोशिश कर रही है. प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाने से कंपनी का मार्जिन सुधरेगा.

आम लोगों पर असर

जो लोग रोजाना या हफ्ते में कई बार जोमैटो से खाना ऑर्डर करते हैं, उनका खर्च बढ़ जाएगा. अगर कोई महीने में 10 ऑर्डर करता है तो उसे अतिरिक्त 24 रुपये देने पड़ेंगे. GST के साथ यह राशि और ज्यादा हो सकती है. कई यूजर्स सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं.

मोदी सरकार ने जोमैटो के साथ किया करार, सालाना 2.5 लाख रोजगार के अवसर होंगे पैदा

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

1 hour ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

1 hour ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

2 hours ago