क्राइम

Gujarat: अहमदाबाद के बागोदरा में एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खाकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

अहमदाबाद (Ahmedabad) जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई. बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में रहने वाले एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने अज्ञात कारणों से जहर खाकर आत्महत्या कर ली.

परिवार ने जहर खाकर की आत्महत्या

इस हृदयविदारक घटना में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान विपुल कांजीभाई वाघेला (32) रिक्शा चालक, सोनल विपुलभाई वाघेला (26) पत्नी, करीना उर्फ सिमरन (11) पुत्री, मयूर (8) पुत्र और प्रिंस (5) पुत्री के रूप में हुई हैं. यह परिवार मूल रूप से धोलका के बरकोठा इलाके के देवी पूजक वास का निवासी था और वर्तमान में बागोदरा बस स्टेशन के समीप किराए के मकान में रह रहा था.

घटना की जानकारी मिलते ही बागोदरा पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा तुरंत मौके पर पहुंची. साथ ही अहमदाबाद (Ahmedabad) ग्रामीण के एसपी, धंधुका डिवीजन के एएसपी, एलसीबी पीआई, एसओजी पीआई और एफएसएल टीम सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए और पुलिस ने घटना की गहन जांच शुरू कर दी है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि परिवार ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की तलाश में जुटी हुई है और विभिन्न पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है.

Ahmedabad पुलिस ने क्या कहा?

अहमदाबाद (Ahmedabad) ग्रामीण एसपी ने कहा, “यह एक अत्यंत दुखद और संवेदनशील मामला है. हम सभी संभव पहलुओं की जांच कर रहे हैं. परिवार के आत्महत्या करने के पीछे आर्थिक, सामाजिक या अन्य कोई वजह रही हो सकती है, लेकिन फिलहाल कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है. जांच जारी है और जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, जानकारी साझा की जाएगी.”

यह भी पढ़ें- क्या है एपस्टीन सेक्स स्कैंडल (Epstein Sex Scandal) जो ट्रंप के लिए बन गया मुसीबत, क्यों अमेरिकी एजेंसियों पर लग रहे फाइल दबाने के आरोप ?

सभी मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बागोदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है. घटना के बाद बागोदरा और आसपास के क्षेत्रों में शोक और स्तब्धता का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार बेहद शांत स्वभाव का था और ऐसी कोई आशंका पहले कभी नहीं जताई गई थी. पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत

महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…

2 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने पर अवमानना याचिका दायर

दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर रोक लगाने के…

8 minutes ago

ईरान-अमेरिका जंग कब होगी खत्म? ट्रंप ने खुद बताई पूरी टाइमलाइन

Iran US war latest news: ईरान-अमेरिका युद्ध कब खत्म होगा? डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि…

20 minutes ago

विजय देवरकोंडा को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत; AI डीपफेक और अश्लील कंटेंट हटाने का आदेश, पर्सनैलिटी राइट्स पर दिया यह फैसला

तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा को दिल्ली हाई कोर्ट से पर्सनैलिटी राइट्स मामले में अंतरिम राहत…

26 minutes ago

CJP प्रदर्शन के चलते सात मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, दिल्ली बार्डर सहित 8 जगहों पर नाके, 7 ट्रेन रद्द

CJP Protest Jantar Mantar: फरीदाबाद में दिल्ली बार्डर सहित दूसरे जिलों और राज्यों से लगते…

27 minutes ago