पिता ने की बेटी की हत्या
Father murders daughter Aligarh news: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के खैर थाना क्षेत्र स्थित जरारा गांव से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, इस मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. दरअसल एक पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबा कर हत्या कर दी और शव को गांव में गड्डा खोदकर दफना दिया. जिससे मौत का राज ना खुल सके. घटना की सूचना जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने आरोपी पिता को भी घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया. आपको बताते हैं पूरा मामला.
आरोपी पिता अपनी बेटी की गतिविधियों से बेहद नाराज रहता था. दरअसल मृतक का अपने पड़ोस में रहने वाले लड़के के साथ अफेयर था. दोनों के बीच बातचीत पिता को पसंद नहीं थी. जिसकी वजह से पिता और बेटी में अक्सर झगड़ा भी होता था. पिता के बार- बार मना करने के वाबजूद भी मृतका अपने दोस्त से बात करती थी. घटना वाले दिन भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ. गुस्से में पिता ने बेटी की हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और देर रात खेत में ले जाकर गड्ढा खोदकर उसे मिट्टी में दबा दिया. आरोपी को लगा कि शव को दफनाने के बाद हत्या का मामला दब जाएगा और किसी को पता नहीं चलेगा.
यह भी पढ़ें: देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहली दिल्ली, युवक की हत्या के बाद इलाका पुलिस छावनी में बदला
ग्रामीण ने खोला मौत का राज
घटना के कुछ समय बाद कुछ ग्रामीण खेतों की ओर गए थे. इस दौरान उनकी नजर एक खेत में ताजा खोदी गई मिट्टी पर पड़ी. शंका होने पर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. खुदाई कराने पर खेत से युवती का शव बरामद हुआ. शव मिलने की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी के पिता से कड़ाई से पूछताछ की तो शुरूआती पूछताछ में ही आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया कि उसने ही अपनी बेटी की हत्या की.
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…