क्राइम

“मैं पूरा कलेक्ट्रेट उड़ा दूंगा…”, तमिलनाडू के कोयंबटूर जिला कलेक्ट्रेट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

तमिलनाडु के कोयंबटूर जिला कलेक्ट्रेट को मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी.

इस धमकी के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी. बम निरोधक दस्ते और पुलिस ने कलेक्ट्रेट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया. इस घटना से कर्मचारियों और आम लोगों में दहशत का माहौल है.

तलाशी अभियान में खोजी कुत्तों को किया गया शामिल

पुलिस ने तलाशी अभियान के लिए खोजी कुत्तों और विशेष रूप से प्रशिक्षित जवानों को तैनात किया. कलेक्ट्रेट के मुख्य भवन, पार्किंग स्थल, रजिस्ट्री कक्ष, बैठक कक्ष और पिछले हिस्सों सहित पूरे परिसर की बारीकी से जांच की जा रही है. अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन पुलिस किसी भी खतरे को नजरअंदाज नहीं कर रही.

साइबर अपराध इकाई कर रही मामले की जांच

साइबर अपराध इकाई धमकी भेजने वाले ईमेल की जांच कर रही है ताकि उसकी प्रामाणिकता और भेजने वाले की पहचान हो सके. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह धमकी वास्तविक है या महज अफवाह. कोयंबटूर पुलिस ने सुरक्षा के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

सभी कर्मचारियों को किया गया सतर्क

जिला कलेक्ट्रेट के एक अधिकारी ने बताया कि धमकी की सूचना मिलते ही सभी कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया और सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए. आम लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस का सहयोग करें.

ये भी पढ़ें- Deputation : आजम खान पर शिकंजा कसने वाले आईएएस अधिकारी आंजनेय सिंह की यूपी में प्रतिनियुक्ति 7वीं बार बढ़ाई गई.

वहीं, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जांच तेजी से चल रही है. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निकट भविष्य में इस तरह की परिस्थिति का सामना नहीं करना पड़े.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

महिला, SC-ST उद्यमियों को नई ताकत: मोदी सरकार ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 5 साल और बढ़ाया, 2.5 लाख नए लाभार्थियों का लक्ष्य

मोदी सरकार का बड़ा फैसला आया है. उनकी कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 5…

2 hours ago

यूपी पुलिस के जवानों को योगी सरकार की बड़ी राहत, सिपाही से दरोगा बने पुलिसकर्मियों का माफ होगा 8 लाख का बॉन्ड

UP Police Constable: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस के 2025 बैच के उन उपनिरीक्षकों…

4 hours ago