क्राइम

EOU RAID PATNA: शिक्षा विभाग के इंजीनियर के ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी, आय से 300% अधिक संपत्ति का हुआ खुलासा

EOU RAID PATNA: बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम (BSEIDC) के कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रमोद कुमार पर अपनी आय से 309.61% संपत्ति जमा करने का आरोप है. जिसको लेकर आर्थिक अपराध इकाई ने पटना सहित तीन जिलों में उनकी संपत्तियों पर छापेमारी की.

इस संबंध में EOU ने एक प्रेस नोट भी जारी किया. जिसमें बताया गया कि आर्थिक अपराध शाखा की टीम पटना, सहरसा और सीतामढ़ी में छापेमारी कर रही है. जिसमें सीतामढ़ी में 1 टीम, सहरसा में तीन टीमें और पटना में दो टीमें इस कार्रवाई को अंजाम देने में जुटी हुई हैं.

आय से अधिक संपत्ति का आरोप

9 जुलाई 2025 को इंजीनियर प्रमोद कुमार के खिलाफ आर्थिक अपराध थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जिसमें यह बताया गया कि उन्होंने अनुचित तरीके से अपनी आय से अधिक संपत्ति जमा की है. जिसके बाद आर्थिक अपराध इकाई ने आज छापेमारी की.

अपनी आय से 300 फीसदी ज्यादा की बनाई संपत्ति

बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम (BSEIDC) के कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार पर अपनी आय से 300 गुना ज्यादा संपत्ति बनाने का आरोप है. सूत्रों के अनुसार जांच में यह बात सामने भी आ चुकी है. जिसके बाद ईओयू ने आर्थिक अपराध थाना में मामला दर्ज कराया था.

ये भी पढ़ें- Bihar Vidhan Sabha Election 2025: बिहार में चुनाव आते ही नेताओं की जुबान हुई बेकाबू, किसी ने ‘चोरवा’ कहा तो किसी ने ‘पॉकेटमार’

अबतक जांच में क्या-क्या आया सामने?

आर्थिक अपराध इकाई की प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि उसने अपनी आय से कई गुना ज्यादा संपत्ति अर्जित की है. उसपर निगरानी एजेंसियों को पहले से संदेह था. निगरानी एजेंसियां प्रमोद कुमार की गतिविधियों पर कई महीनों से नजर रखी हुई थी. अब एजेंसियां ये पता लगा रही हैं कि आखिर उसने इतनी संपत्ति बनाई कैसे और इस खेल में कौन-कौन शामिल है.

कई और नाम भी आ सकते हैं सामने

निगरानी एजेंसियों को छापेमारी में कई अहम सबूत मिले हैं. जिनका विश्लेषण करने के बाद अगर आरोप सिद्ध होते हैं तो आरोपी इंजीनियर प्रमोद कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है. वहीं इस मामले में कई ऐसे नाम भी सामने आ सकते हैं, जो चौंकाने वाले हों. क्योंकि इस तरह दोनों हाथों से लूट करना बिना सांठगांठ के संभव नहीं है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

31 seconds ago

दो भाई, दोनों तबाही! अभिषेक-तिलक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, PAK को दिया 201 रनों का टारगेट

एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…

21 minutes ago

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

45 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

58 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

1 hour ago