क्राइम

Gang War In Delhi: कौन है दीपक? जिसकी बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर गोली मारकर की हत्या, नंदू गैंग का नाम क्यों आ रहा सामने

दिल्ली के बाहरी उत्तर क्षेत्र के बवाना इलाके में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से छलनी कर दिया. मृतक की पहचान दीपक (Deepak) के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रेडिंग का काम करता था. इस हमले में दीपक की बेटी भी घायल हुई है, जिसे हाथ में गोली लगी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गैंगस्टर मंजील महाल का भांजा था दीपक

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक दीपक कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल का सगा भांजा था. यही कारण है कि पुलिस को शक है कि इस हमले के पीछे मंजीत महाल के दुश्मन नंदू गैंग का हाथ हो सकता है, जो विदेश से सक्रिय बताया जा रहा है.

मॉर्निंग वॉक के दौरान दीपक को मारी गई गोली

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे दीपक अपने माता-पिता और बेटी के साथ रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकला था. जब वह बवाना रोड पर बेटी के साथ थोड़ा आगे चल रहा था, तभी बाइक पर सवार दो हमलावरों ने उस पर कई राउंड फायरिंग की. गोलियां लगते ही दीपक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी के हाथ में गोली लग गई. परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है.

दीपक का कोई आपराधिक इतिहास नहीं था

पुलिस ने बताया कि दीपक का कोई आपराधिक इतिहास नहीं था. उसने बीटेक की पढ़ाई के बाद ट्रेडिंग का व्यवसाय शुरू किया था और अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ नांगल ठाकरान गांव में रह रहा था. वह हर रोज सुबह टहलने जाता था, जिससे यह स्पष्ट है कि हमलावरों ने उसकी रेकी की थी और उसकी दिनचर्या की पूरी जानकारी जुटाई थी.

यह भी पढ़ें- दिल्ली के अमन विहार थाना क्षेत्र चाकू बाजी में डबल मर्डर के बाद इलाके में कोहराम, मृतकों में एक नाबालिग

इस हमले से ठीक पहले भी नंदू गैंग का नाम एक अन्य हत्या में सामने आ चुका है. अप्रैल महीने में पश्चिम विहार इलाके में मंजीत महाल के करीबी प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार दराल की हत्या कर दी गई थी, और उसमें भी नंदू गैंग की संलिप्तता सामने आई थी. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

5 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

5 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

9 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

24 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

25 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

39 minutes ago