क्राइम

Baghpat Damad Beat Up: पत्नी से मिलने आ रहा था ‘अजनबी दोस्त’, पति ने रोका तो भड़के ससुरालियों ने आधी रात को घर में घुसकर बेरहमी से पीटा, हैवानियत CCTV में कैद

Baghpat Damad Beat Up: यूपी के बागपत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक को बुरी तरह से उसके ससुरालियों ने मारपीट कर घायल कर दिया. आरोप है कि युवक के घर में कोई अजनबी व्यक्ति घुस रहा था. जिसे रोकने पर उसकी पत्नी भड़क गई और उसने अपने घरवालों को बुलाकर अपने पति की पिटाई करा दी. इस हमले में पीड़ित पति को गंभीर चोटें आई हैं.

पत्नी का चाल-चलन नहीं है ठीक- पति

जानकारी के मुताबिक यह मामला थाना सिंघावली के अहीर के डौला गांव का है. पीड़ित पति रोहित ने बताया कि उनकी पत्नी का चाल-चलन सही नहीं है. उससे अनजान लोग मिलने आते हैं. हाल ही में जब उससे एक युवक मिलने उसके घर आया तो उन्होंने उसे भगा दिया. जिसके बाद पत्नी उनसे लड़ने लगी और उसने अपने मायके पक्ष के लोगों को इस बारे में बता दिया.

आधीरात को घर में घुसकर ससुरालियों ने पीटा

आधी रात को 7 लोग उसके घर पहुंचे और उसपर हमला कर दिया. युवक पर हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें एक युवक लगातार पीड़ित के मुंह पर मुक्के बरसा रहा है. वहीं दूसरा युवक पत्थर उठाकर पीड़ित पर पटक रहा है. सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी, युवक को दीवार से पटककर मार रहे हैं. इसके बाद एक युवक दामाद का पैर पकड़कर उसे जमीन पर पटक रहा है.

ये भी पढ़ें- Sonam Raghuvanshi Case: पिता को बचाने के लिए सोनम ने दी राजा रघुवंशी की बलि, राजा रघुवंशी के भाई ने सोनम के परिवार पर लगाया बड़ा आरोप

हमला सीसीटीवी में हुआ कैद

फिलहाल पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर दे दी है. पुलिस ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है. मामले में पीड़ित रोहित का कहना है कि उसकी पत्नी बदचलन है. एक अनजान व्यक्ति उससे मिलने आया तो उन्होंने उसे रोका. जिसपर ससुरालियों के द्वारा उसकी जमकर पिटाई की गई. जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं. मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है. पुलिस को तहरीर दे दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

28 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago