Gang Rape of MBBS Student: महाराष्ट्र के सांगली जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां तीसरे वर्ष की एक एमबीबीएस छात्रा के साथ उसके दो सहपाठियों और एक अन्य दोस्त ने मिलकर गैंगरेप किया. पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी कि इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पुणे, सोलापुर और सांगली के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच है.
यह घटना 18 मई की है. छात्रा और आरोपी दोस्तों ने रात करीब 10 बजे फिल्म देखने की योजना बनाई थी, लेकिन सिनेमाघर जाने से पहले आरोपी उसे एक फ्लैट में ले गए. वहां उन्होंने उसे नशीला पेय पिलाया, जिससे छात्रा को चक्कर आने लगे और बेहोशी की हालत में तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया.
वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. घटना के बाद छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए अपने माता-पिता को पूरी आपबीती बताई.
ये भी पढ़ें: शैतान का अड्डा: इंसानी खोपड़ियों से सजा फार्महाउस, 25 साल पुरानी राजा कोलंदर की वो दहला देने वाली दास्तान
छात्रा मूल रूप से कर्नाटक के बेलगावी की निवासी है. परिजनों के साथ जाकर उसने विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 27 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की गैंगरेप, आपराधिक धमकी, और नशीला पदार्थ देकर शोषण जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है. यह घटना न केवल शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है, बल्कि महिला सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करती है.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…