नई दिल्ली, 23 मई 2025। सीबीआई ने अंतरराष्ट्रीय अपराध नियंत्रण के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है. भारत के नागरिक अंगद सिंह चंधोक को अमेरिका से सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है. चंधोक पर करोड़ों रुपये के टेक सपोर्ट फ्रॉड का आरोप है, जिसमें उन्होंने अमेरिका के वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाया था.
सीबीआई के मुताबिक, अंगद सिंह चंधोक ने कई शेल कंपनियों का उपयोग करते हुए ऑनलाइन तकनीकी सहायता का झांसा देकर अमेरिकी नागरिकों से भारी रकम ठगी. वह और उसके साथी खुद को टेक सपोर्ट एजेंट्स बताकर लोगों को तकनीकी दिक्कतों की झूठी जानकारी देते थे और फिर उन्हें ठीक करने के नाम पर पैसे ऐंठते थे.
अमेरिका के न्याय विभाग (Department of Justice) द्वारा मार्च 2022 में जारी एक प्रेस बयान के अनुसार, अंगद सिंह चंधोक को इस धोखाधड़ी में दोषी ठहराया गया था और छह साल की जेल की सजा सुनाई गई थी. अदालत ने माना कि चंधोक और उसकी टीम ने जानबूझकर बुजुर्ग अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाया और मल्टी मिलियन डॉलर का घोटाला किया.
CBI ने अमेरिका के कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर लंबे समय तक काम किया और अंततः प्रत्यर्पण प्रक्रिया पूरी कर चंधोक को भारत लाया गया. उसके खिलाफ भारत में भी मामले दर्ज हैं, और अब यहां की अदालतों में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह प्रत्यर्पण न केवल CBI की कूटनीतिक और तकनीकी दक्षता का प्रमाण है, बल्कि यह भी संकेत है कि सीमा पार साइबर अपराध करने वालों को अब सुरक्षित पनाह नहीं मिलेगी. यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय सहयोग की मिसाल है, जो भारत को साइबर ठगों के खिलाफ मजबूती से खड़ा करता है. CBI ने यह भी संकेत दिए हैं कि अंगद सिंह चंधोक से पूछताछ कर भारत में सक्रिय साइबर फ्रॉड नेटवर्क के बारे में और जानकारी जुटाई जाएगी. आने वाले दिनों में इससे और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…
गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…
Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…
Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…
दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…
Rahul Gandhi Controversial Statements Abroad: शिकागो विश्वविद्यालय में भारत को 'साइड प्लेयर' बताने राहुल गांधी…