क्राइम

फरीदाबाद में मैरी कॉम के घर चोरी, CCTV फुटेज में दिखे चोर, पुलिस ने जांच शुरू की

Mary Kom Faridabad House Robbery: भारत की स्टार मुक्केबाज और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के फरीदाबाद स्थित घर पर चोरी हुई है. चोरी का मामला सामने आने के बाद से ही क्षेत्र में हडकंप मचा हुआ है.

मैरी कॉम के घर हुई चोरी की घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई है, जिसमें स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है कि 6-7 लोग घर से सामान चोरी कर ले जा रहे हैं. पुलिस ने जल्द ही मामले को सुलझाने का दावा किया है.

3 साल से फरीदाबाद में रह रही मैरी कॉम

मैरी कॉम फरीदाबाद के सेक्टर 46 के मकान नंबर 300 में पिछले 3 साल से रह रही हैं. पड़ोसियों के मुताबिक पिछले दो सप्ताह से वह घर से बाहर हैं. जानकारी के मुताबिक वह मेघालय एक इवेंट में भाग लेने के लिए गई हुई है. चोरी की घटना 24 तारीख की सुबह हुई थी. पड़ोसियों को इसका पता तब चला, जब उन्होंने 26 तारीख को सीसीटीवी फुटेज देखी. सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि 6-7 लोग मैरी कॉम के मकान में घुसे और वहां से सामान चोरी कर फरार हो गए. इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस और मैरी कॉम को इसकी सूचना दी.

ये भी पढ़ें- जुबीन गर्ग की मौत पर असम सरकार सख्त, आयोजक और मैनेजर पर लुकआउट नोटिस जारी

पुलिस कर रही मामले की जांच

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के तमाम बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान क्राइम ब्रांच की टीम , फॉरेंसिक विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद रही और मामले की जांच शुरू की. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्दी ही मामले को सुलझा लिया जाएगा और आरोपियों को पकड़ा जाएगा.

हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि घर से कौन-कौन सी वस्तुएं चोरी हुई हैं. पुलिस जांच कर रही है और मैरी कॉम के लौटने का इंतजार कर रही है. उनके आने के बाद ही पता चल सकेगा कि घर से कौन-कौन सी वस्तुएं चोरी की गई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

3 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

29 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

32 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago