Bharat Express DD Free Dish

Faridabad News

Faridabad Crime News: फरीदाबाद के कुरेशीपुर में 23 साल की युवती को सोते समय खौलता पानी डालकर जलाने और कमरे में बंधक बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का आरोप है कि पड़ोसियों ने टोना-टोटका कर उसका पति से तलाक करवाया और अब उसे एक बुजुर्ग को बेचना चाह रहे थे.

Faridabad Pregnant Woman Murder: फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में 6 महीने की गर्भवती महिला की हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

फरीदाबाद के दीपाली एन्क्लेव में बिना लाइसेंस संचालित आयुर्वेदिक दवा फैक्ट्री पर पुलिस और आयुर्वेदिक विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की. छापेमारी में लाखों रुपये की दवाइयां बरामद हुईं, जबकि मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है.

फरीदाबाद के एनआईटी दशहरा ग्राउंड में युवकों द्वारा कार और बाइकों से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर वाहन चालकों की पहचान करने की प्रक्रिया तेज कर दी है...

फरीदाबाद में एक इंजीनियर पिता ने अपने दो बच्चों के साथ आगरा नहर में छलांग लगा दी. इस हादसे में पिता और छोटे बेटे की मौत हो गई, लेकिन 9 साल का बड़ा बेटा सम्राट 12 घंटे तक पेड़ की टहनी पकड़े नहर में लटका रहा और सुरक्षित बच गया.

Fatehpur Billoch Attack: फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लौच से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. जहां बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर गांव के ही दबंगों ने भाई पर हथौड़ों से हमला कर दिया और उसके हाथ-पैर तोड़ दिए. पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस जांच शुरू.

Faridabad SBI Locker Theft Case: फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित SBI में लॉकर तोड़कर 1 किलो सोना और 3 किलो चांदी गायब करने के मामले में महिला मैनेजर सहित 4 लोग गिरफ्तार किया गया है. कोर्ट ने सभी को 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया है.

फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी में खेलते समय ढाई साल का बच्चा खुले पानी के टैंक में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. माता-पिता मजदूरी पर गए थे, पुलिस ने लापरवाही के एंगल से जांच शुरू कर दी है...

हरियाणा के फरीदाबाद से आई यह खबर ईमानदारी की मिसाल पेश करती है. बल्लभगढ़ के रहने वाले अशोक शर्मा अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान गए थे और अपने करीब 100 ग्राम सोने को सुरक्षा के लिए एक पुराने बोरे में छिपा दिया.

Abdul Rehman Murder Faridabad: राम मंदिर उड़ाने की साजिश रचने वाले आतंकी अब्दुल रहमान की हरियाणा के फरिदाबाद जेल में हत्या कर दी गई. हत्या करने वाला आरोपी अरुण चौधरी उर्फ अब्बू जट भी उसी के सेल में बंद था. उसने किसी नुकीली चीज से अब्दुल रहमान पर हमला कर उसका कत्ल कर दिया.