क्राइम

Delhi: सीलमपुर में नाबालिग लड़के की हत्या, आक्रोशित लोगों ने जाम किया रोड, परिजनों ने कहा- आरोपियों को हो फांसी

उत्तर पूर्वी दिल्ली में न्यू सीलमपुर (Seelampur) के जे-ब्लॉक में 17 वर्षीय एक लड़के की बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान उसी इलाके के निवासी राजवीर के बेटे कुणाल के रूप में हुई है. कुणाल की हत्या से आक्रोशित लोगों ने सीलमपुर में रोड जाम कर दिया है. भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है. स्थानीय लोग आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपियों को फांसी होनी चाहिए.

मृतक की मां ने क्या कहा?

मृतक की मां ने कहा कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस इलाके में पहले भी कई हत्याएं हो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि लेडी डॉन लोगों को परेशान करती है. ग्रुप में जाकर लोगों के घरों पर हमला करती है. वहीं, मृतक की बहन ने बताया कि पुलिस ने अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है. लेडी डॉन लगभग तीन महीने पहले जेल से बाहर आई थी. क्षेत्र में बिना बात पर लोगों को मारकर चली जाती है.

मृतक की बहन करीना ने बताया कि कुणाल मेरा छोटा भाई है. लेडी डॉन के सवाल पर करीना ने कहा कि मैं उसे नहीं जानती. कुणाल भूखा था और वह दूध लेने के लिए गया था. उसे कोई बुलाकर ले गया था, जहां उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है. हम इंसाफ चाहते हैं.

Seelampur में लड़के की हुई हत्या

बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीलमपुर (Seelampur) के जे-ब्लॉक में 17 वर्षीय एक लड़के की गुरुवार शाम को चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान उसी इलाके के कुणाल के रूप में हुई है. नाबालिग लड़के पर गुरुवार शाम करीब 7.38 बजे हमला हुआ था.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चाकू घोंपने की घटना की सूचना सीलमपुर (Seelampur) थाने को मिली थी. इसके बाद कुणाल को तुरंत इलाज के लिए जेपीसी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद, गहन जांच के लिए क्राइम टीम को मौके पर भेजा गया. सीलमपुर (Seelampur) थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें तैनात की हैं.

यह भी पढ़ें- राऊज एवेन्यू कोर्ट में सत्येंद्र जैन की मानहानि याचिका पर फैसला सुरक्षित, बीजेपी नेता करनैल सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

वरिष्ठ अधिकारी जांच की निगरानी कर रहे हैं. अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है. हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago