शराब तस्करी के आरोप में जेल गई नेहा झा को मिली बेल
Neha Jha Bail: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में 75 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार की गई नेहा झा को आखिरकार बेल मिल गई है. सोमवार को समस्तीपुर कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने नेहा झा की नियमित जमानत याचिका मंजूर कर ली. 4 सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेजी गई नेहा अब जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जेल से बाहर आ सकेगी.
दरअसल यह मामला स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से जुड़ा है. आरपीएफ, जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई में समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन के H-1 कूपे यानी AC फर्स्ट कोच से 75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई थी.
बिहार के समस्तीपुर से बड़ी खबर 📍
First class AC से 75 लीटर शराब कि तस्करी के साथ पकड़ी गई “नेहा झा”….
नेहा झा के पिता “संजय झा” पहले शराब तस्करी में जेल जा चुके हैं…
नेहा झा कि बड़ी बहन “निशु झा” भी 21 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार हुई थी….
जीजा और साली मिलकर 75… pic.twitter.com/aZZSTc9kfP
— गहड़वाल साहब (@The_Gaharwar) September 7, 2026
कार्रवाई के दौरान नेहा झा और उसके बहनोई ईशान कुमार को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.
नेहा झा की जमानत याचिका पर पहले सुनवाई की तारीखें टलती रही थीं. सोमवार को समस्तीपुर न्यायालय में आखिरकार इस मामले पर सुनवाई हुई. कोर्ट ने जमानत याचिका स्वीकार करते हुए नेहा को नियमित जमानत दे दी.
4 सितंबर को जेल भेजे जाने के बाद करीब 24 दिन बाद अब नेहा के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है. जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसकी रिहाई होगी.
ये भी पढ़ें- 100 रुपये की रिश्वत ने छीनी वर्दी, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस
इस मामले में नेहा झा के साथ गिरफ्तार उसके बहनोई ईशान कुमार को फिलहाल जेल में ही रहना होगा. ईशान की ओर से अब तक कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल नहीं की गई है.
-भारत एक्सप्रेस
ADANI AHMEDABAD MARATHON LAUNCH: गुजरात के उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री हर्ष सांघवी ने 29 नवंबर…
लालू प्रसाद यादव ने भारतीय लोकतंत्र को देसी अंदाज और सामाजिक न्याय की भाषा दी.…
BJP Target 243 Bihar: स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करके, अपने सामाजिक आधार का विस्तार करके…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति को अक्सर ‘इंजीनियर्ड पावर’ कहा जाता है. बख्तियारपुर…
टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…
Delhi Gold Price Today: त्योहारों से पहले दिल्ली के बाजार में सोना-चांदी के दाम गिर…