क्राइम

पुंछ में स्कूल से लौट रही नाबालिग से दरिंदगी, टैक्सी ड्राइवर और दोस्त ने 3 दिन बंधक बनाकर किया गैंगरेप, दोनों गिरफ्तार

Poonch Minor Gang Rape: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में कक्षा 7 की एक छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों के अनुसार, छात्रा के साथ एक टैक्सी चालक और उसके दोस्त ने कथित रूप से दुष्कर्म किया.

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं, जिनमें सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और अवैध रूप से बंधक बनाने के प्रावधान शामिल हैं, के साथ-साथ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

तीन दिनों तक बनाये रखा बंधक

जानकारी के मुताबिक, छात्रा के पिता ने बुधवार दोपहर गुरसाई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में कहा गया कि 6 सितंबर को उनकी बेटी घर लौट रही थी, तभी वह एक टैक्सी में बैठी, जिसे जहीर मुश्ताक उर्फ सोनू चला रहा था. आरोप है कि चालक अपनी दोस्त मोहम्मद इरफान के साथ उसे अपने घर ले गया.

अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने छात्रा को तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मामले की आगे की जांच जारी है.

इस घटना के बाद सीमावर्ती जिले पुंछ में लोगों के बीच गुस्सा, दुख और भय का माहौल है.

कुछ दिनों पहले किश्तवाड़ में हुआ था दुष्कर्म

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब किश्तवाड़ जिले के लोग अभी तक 15 वर्षीय एक किशोरी से जुड़े दुष्कर्म और मौत के मामले के सदमे से उबर नहीं पाए हैं.

उस मामले में आरोप था कि छतरू क्षेत्र में एक स्कूल शिक्षक ने किशोरी का यौन शोषण किया था, जिससे वह गर्भवती हो गई थी. बाद में गर्भपात कराने की कोशिश के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने उस मामले में पहले ही सात लोगों को गिरफ्तार किया था और जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई थी.

10वां आरोपी भी हुआ गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने जांच अपने हाथ में लेने के बाद इस मामले में 10वें आरोपी को भी गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें- ‘अब तय होगी इंजीनियरों की सीधी जवाबदेही’ दिल्ली PWD में अलग कैडर को हरी झंडी, भर्तियों में मिलेगी पूरी स्वतंत्रता

जांच में सामने आया कि स्कूल शिक्षक खालिद हुसैन ने कई महीनों तक नाबालिग का कथित यौन शोषण किया था, जिसके कारण वह गर्भवती हुई. आरोप है कि खालिद हुसैन और उसके भाई तारिक हुसैन ने गर्भपात कराने के लिए दवाएं देने की साजिश रचीं, जिससे किशोरी की मौत हो गई.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

50 minutes ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

1 hour ago

आज का वृषभ राशिफल: काम की व्यस्तता के बीच सेहत और खर्च पर रखें नजर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: आपकी बातों का पड़ेगा असर, नए काम के मिलेंगे मौके; खर्च पर रखें नियंत्रण

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…

1 hour ago