दुनिया

पाकिस्तान में फिर निशाने पर आए अल्पसंख्यक स्थल: 100 साल पुराना मंदिर जमींदोज, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

Pakistan Hindu Temple Demolished: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नारोवाल में 100 साल से अधिक पुराने एक हिंदू मंदिर के ढहने के बाद देश के अल्पसंख्यक समुदायों में चिंता बढ़ गई है. एक रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न पक्षों के अलग-अलग दावों ने इस मामले को और विवादित बना दिया है.

अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन पाकिस्तान मसीहा मिल्लत पार्टी ने आरोप लगाया है कि मंदिर को जानबूझकर गिराया गया, ताकि पास स्थित एक मदरसे के लिए अधिक जगह बनाई जा सके.

भारी बारिश के चलते मंदिर ढहने का दावा

वहीं, पाकिस्तान के इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (जो विभाजन के बाद भारत चले गए हिंदू और सिख समुदाय की संपत्तियों का प्रबंधन करता है) का कहना है कि मंदिर भारी बारिश के कारण ढह गया. पंजाब सरकार ने भी ईटीपीबी के इस दावे का समर्थन किया है.

पाकिस्तान में 100 साल पुराना मंदिर जमींदोज (इमेज-IANS)

पीएमएमपी के अध्यक्ष असलम परवेज साहोत्रा ने कहा कि उन्होंने और स्थानीय लोगों ने पंजाब के अतिरिक्त गृह सचिव को लिखित शिकायत देकर मंदिर गिराने के लिए जिम्मेदार लोगों और इसकी सुरक्षा में विफल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

मंदिर में चल रहा था अवैध मदरसा

उन्होंने कहा कि जनवरी में सियालकोट स्थित ईटीपीबी के उप निदेशक ने मदरसे का पट्टा रद्द करने, अवैध कब्जाधारियों को संपत्ति खाली करने और परिसर को सील करने का आदेश दिया था, लेकिन इस आदेश को कभी लागू नहीं किया गया.

पीएमएमपी का आरोप है कि मंदिर को धीरे-धीरे तोड़कर उसकी ईंटें और लोहे जैसी सामग्री वहां से हटा दी गई थी. संगठन का कहना है कि यदि मंदिर केवल बारिश से ढहा होता तो निर्माण सामग्री के गायब होने का कोई कारण नहीं होता. उन्होंने मंदिर को उसके मूल स्वरूप में फिर से बनाने और पंजाब सरकार से हिंदू मंदिरों, सिख गुरुद्वारों और ईसाई चर्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

अल्पसंख्यकों के साथ हो रहा उत्पीड़न

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मामले ने अल्पसंख्यक समुदायों की पुरानी चिंताओं को फिर से जगा दिया है. उनका कहना है कि इससे पहले भी कई धार्मिक और विरासत स्थलों को विवादित परिस्थितियों में नुकसान पहुंचा है.

रिपोर्ट के अनुसार, जून महीने में फारूकाबाद स्थित 125 साल पुराने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब के कुछ हिस्सों को मलबे में बदल दिया गया था. आरोप था कि एक स्थानीय कारोबारी ने बिना कानूनी अनुमति और अदालत के आदेश के वहां ध्वस्तीकरण का काम कराया.

रात में प्रशासन ने तोड़ा था गुरुद्वारा

इस घटना के बाद सिख समुदाय के लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया, तब जाकर प्रशासन ने मामले को स्वीकार किया. रिपोर्ट में कहा गया कि 24 जून की रात मशीनों ने उस इमारत को नुकसान पहुंचाया, जिसे पीढ़ियों से पवित्र माना जाता था.

ये भी पढ़ें- क्या है मक्का पैक्ट? जिसकी हूती सेना को पाकिस्तान दे रहा धमकी

बाद में अधिकारियों ने माना कि विभाग ने समय रहते इस मामले पर ध्यान नहीं दिया और केवल सिख समुदाय के विरोध के बाद कार्रवाई की गई. साथ ही गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण का आश्वासन भी दिया गया.

(IANS की रिपोर्ट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

विजयादशमी पर पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, भगवान श्रीराम के आदर्शों को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गई…

8 minutes ago

दास्तां वही, कहानी नई: कर्नाटक में एक और ‘सोनम-मुस्कान’, प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या

कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंधों के चलते पत्नी अश्विनी ने प्रेमी आनंद और साथियों…

8 minutes ago

US ने सीधे ठोक दिया ईरान का नेवी बेस! अरब सागर तक पहुंची जंग की आग, दुनियां पर मंडराया खतरा?

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान के कोनार्क नौसैनिक अड्डे…

17 minutes ago

मास्टरमाइंड का विदेशी कनेक्शन और कोटा रेलवे स्टेशन का ड्रामा: जानिए टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की इनसाइड स्टोरी

Tiger Shroff Firing Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीनों शूटर…

18 minutes ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA से भारतीय कारोबारियों के लिए खुले नए दरवाजे; जानिए विदेशी फलों और मानुका शहद का क्या होगा नया रेट

India-New Zealand FTA: भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता लागू हो गया है. जानिए न्यूजीलैंड के सेब…

50 minutes ago

तारीख के बजाय दशहरे पर क्यों मनाता है RSS अपना स्थापना दिवस? जानिए खास वजह

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन हुई थी. संघ…

1 hour ago