क्राइम

सत्ता की सनक या हैवानियत? 100 बेगुनाह कुत्तों को जहरीला इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट; सरपंच और सचिव पर FIR

Telangana Dog Killing Case: तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में 100 आवारा कुत्तों को जहरीला इंजेक्शन देकर मार दिया गया. यह मामला जिले के याचरम गांव का है. पुलिस ने एनिमल क्रुएल्टी प्रिवेंशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

FIR के मुताबिक यह मामला 19 जनवरी का है. इस मामले में शिकायतकर्ता मुड़ावत प्रीति ने केस दर्ज कराया है. प्रीति नागरकुर्नूल में रहती हैं और एक ऐनिमल क्रुएल्टी प्रिवेंशन असिस्टेंट हैं. उनका आरोप है कि गांव के सरपंच, एक वार्ड सदस्य, गांव के सचिव और अन्य ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है.

कॉल रिकॉर्ड में कबूलनामा

शिकायत में कॉल रिकॉर्ड और बयानों से मामले की पुष्टि का दावा किया गया है. प्रीति के मुताबिक एक कॉल में वार्ड सदस्य ने कुत्तों को शिफ्ट करने की बात की है. तो वहीं दूसरी कॉल में उसने कुत्तों को एनेस्थीसिया इंजेक्शन देने की बात कबूल की है. इस मामले की पुष्टि स्थानीय लोगों ने भी की है.

दावे के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बताया कि इंजेक्शन देने के बाद सभी कुत्तों की मौत हो गई.

पहले मार दिये गए थे 500 कुत्ते

गौरतलब है कि तेलंगाना के हनमकोंडा और कामारेड्डी जिलों में कुछ दिनों पहले भी 500 से ज्यादा कुत्तों को जहर देकर मार दिया गया. पुलिस ने इस मामले में 7 सरपंचों सहित कुल 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था.

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने ग्राम पंचायत चुनाव में कई उम्मीदवारों ने कुत्ता मुक्त गांव बनाने का वादा किया था. चुनाव जीतने के बाद उन उम्मीदवारों ने कुत्तों को मारने की योजना बनाई.

ये भी पढ़ें- एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, फिर नाम मोहम्मदपुरा क्यों? 100% हिंदू आबादी वाले इस गांव का नाम अब हुआ मोहनपुरा

500 कुत्तों का कौन है हत्यारा?

कुत्तों को जहर देकर मारने के मामले में पुलिस ने सरपंच को मुख्य अभियुक्त बनाया है. शायमपेट, पलवांचा और अरेपल्ली क्षेत्र के 7 सरपंचों ने कुत्तों को मारने की अनुमति दी थी. जिसमें पंचायत सचिव व अन्य लोगों ने डॉग कैचर्स की व्यवस्था की और 3 निजी कॉन्ट्रैक्टर्स को हायर किया. इन कॉन्ट्रैक्टर्स ने जहर देकर कुत्तों को मार डाला.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

उपचुनाव परिणाम पर पीएम मोदी ने जताया आभार: बोले— सुशासन पर जनता का अटूट भरोसा; एनडीए को मिली नई ताकत

PM Modi reaction bypoll election results: असम, बंगाल और पुडुचेरी उपचुनाव नतीजों पर पीएम मोदी…

52 minutes ago

‘रोका तो भी नहीं रुकेंगे…’ पिंकी चौधरी का जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन का ऐलान, कहा- कॉकरोचों को सबक सिखाएंगे

PINKY CHAUDHARY JANTAR MANTAR PROTEST: हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने राजधानी…

1 hour ago

‘पप्पू’ कब सुधरेंगे? दिल्ली के CP में DU के छात्रों ने राहुल गांधी को जमकर धोया

DU Students On Rahul Gandhi: क्या राहुल गांधी की 'वोट चोरी' वाली दलील पर अब…

1 hour ago

न कैश का झंझट, न MDR का डर; क्या है RBI से मिला UPI का विकल्प?

RBI e Rupee vs UPI: 15 अक्टूबर से UPI पर MDR के दबाव से परेशान…

1 hour ago

धुर विरोधियों के एक सुर: जम्मू-कश्मीर में किस बात पर साथ आईं बीजेपी और कांग्रेस?

BJP and Congress Unite Jammu Kashmir: क्या एक बयान ने मिटा दी बीजेपी और कांग्रेस…

2 hours ago

डिपो में एंट्री रोकी तो भड़का विवाद! OHM Mobility को श्रम विभाग का नोटिस, हजारों कर्मचारियों के रोजगार पर संकट

LABOUR DEPARTMENT NOTICE TO OHM MOBILITY: दिल्ली के तेहखंड डीटीसी बस डिपो में प्रोविज़ मैनसिस्टम्स…

2 hours ago