देश

पीएम मोदी ने 3 राज्यों के स्थापना दिवस पर पूर्वोत्तर की शक्ति को किया नमन, बताया- ‘प्राकृतिक सुंदरता और वीरता की भूमि’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मणिपुर के राज्यपाल, मेघालय और त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर स्थापना दिवस पर नागरिकों को बधाई दी. मणिपुर के राज्यपाल और मेघालय और त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यह पत्र साझा किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है. प्रधानमंत्री ने अपने पत्रों में इन राज्यों की सांस्कृतिक धरोहर, विकास की दिशा और उनके लोगों की समर्पण भावना की सराहना की.

प्रधानमंत्री मोदी ने मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा को पत्र भेजा और राज्य के निवासियों को राज्य दिवस की बधाई दी. प्रधानमंत्री ने लिखा, “मेघालय प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर से समृद्ध है. खासी, गारो और जैंतिया समुदायों की परंपराएं इसे और भी खास बनाती हैं.”

उन्होंने यह भी कहा कि मेघालय के लोग हमेशा प्रेरणा देने वाले रहे हैं, खासकर उनकी प्रकृति के प्रति गहरी श्रद्धा और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में उनके प्रयास.

प्रधानमंत्री ने 2016 में अपनी शिलांग यात्रा की याद भी ताजा की, जब वह नॉर्थईस्टर्न काउंसिल की बैठक में शामिल हुए थे. इसके अलावा, उन्होंने स्वर्गीय पीए संगमा की 10वीं पुण्यतिथि पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनके नेतृत्व में मेघालय ने काफी तरक्की की थी.

प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा को भी पत्र भेजा और त्रिपुरा के लोगों को राज्य दिवस की बधाई दी.

उन्होंने पत्र में कहा, “त्रिपुरा को समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और उत्साही लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है.” प्रधानमंत्री ने 2025 में अपने त्रिपुरा दौरे का उल्लेख किया, जब उन्होंने नवरात्रि के दौरान माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की और मंदिर के विकास कार्यों का जायजा लिया था.

मणिपुर की सांस्कृतिक धरोहर और कला में योगदान

प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा की बढ़ती आर्थिक स्थिति, खासकर राज्य में हुए सुधारों और निवेश में वृद्धि की सराहना की. उन्होंने कहा कि आपकी सरकार के प्रयासों से राज्य ने कई नए अवसरों को जन्म दिया है और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को भी पत्र भेजकर राज्य दिवस की शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री ने मणिपुर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और कला के क्षेत्र में योगदान को सराहा. उन्होंने मणिपुर की खेल संस्कृति का भी उल्लेख किया, जो वैश्विक मंच पर भारत के युवाओं की ताकत और अनुशासन को प्रदर्शित करती है.

प्रधानमंत्री ने मणिपुर के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद किया, विशेष रूप से नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा मणिपुर में तिरंगा फहराए जाने की घटना को. उन्होंने मणिपुर के लोगों की वीरता और संघर्ष की सराहना करते हुए कहा, “मणिपुर के वीरों की कुर्बानियों को हमेशा याद रखा जाएगा.”

ये भी पढ़ें: ‘डिजिटल इंडिया’ की दिशा में मोदी सरकार की बड़ी पहल; डिजीलॉकर से जुड़ा ‘संपन्न’ पोर्टल, पेंशनरों को होगी सुविधा

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दिवाली पर PM मोदी का संदेश, बोले- निराशा पर उम्मीद की जीत का प्रतीक है यह पर्व

Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस पर्व…

3 minutes ago

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

52 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

54 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

1 hour ago