एजुकेशन

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे, यहां देखें अपना रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार के लाखों छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों का इंतजार आज खत्म हो गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल भी बिहार बोर्ड ने देश के अन्य बोर्ड्स के मुकाबले सबसे पहले नतीजे घोषित कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने आज 29 मार्च को पटना स्थित मुख्य भवन में बटन दबाकर आधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की.

दो छात्राओं ने किया स्टेट टॉप

इस बार के नतीजों में सबसे सुखद तस्वीर यह रही कि टॉप-10 की मेरिट लिस्ट में छात्राओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली के छौड़ाही की सर्वीन परवीन ने 492 अंक (98.4%) हासिल कर संयुक्त रूप से पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है. टॉप-10 की लिस्ट में कुल 139 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है, जिनमें से 57 लड़कियां हैं. यह साफ दर्शाता है कि बिहार की बेटियां अब पढ़ाई के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं.

कैसा रहा इस बार का ओवरऑल रिजल्ट?

आंकड़ों की बात करें तो इस साल कुल 15 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से 12,35,743 विद्यार्थी सफल हुए हैं, यानी कुल पास प्रतिशत 81.79% रहा.

प्रथम श्रेणी (First Division): 4,43,723 विद्यार्थी

द्वितीय श्रेणी (Second Division): 4,75,511 विद्यार्थी

तृतीय श्रेणी (Third Division): 3,03,103 विद्यार्थी

बोर्ड ने बताया कि परीक्षा 17 से 25 फरवरी के बीच बेहद कड़े सुरक्षा इंतजामों और बिना किसी कदाचार (चीटिंग) के संपन्न कराई गई थी, जिसका नतीजा आज सबके सामने है.

ये भी पढ़ें- महंगी कोचिंग को कहें अलविदा; इन 5 वेबसाइट्स की मदद से घर बैठे मुफ्त में करें सरकारी नौकरी की तैयारी

रिजल्ट देखने में हो रही है दिक्कत?

भारी ट्रैफिक की वजह से कभी-कभी वेबसाइट स्लो हो जाती है, ऐसे में घबराएं नहीं. आप इन आधिकारिक लिंक्स पर जाकर अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

result.biharboardonline.org

matricbiharboard.com

आपको बस वेबसाइट पर जाना है, ‘BSEB Matric Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करना है और अपनी डिटेल्स भरकर ‘View’ बटन दबाना है. आपका स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर होगा, जिसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं.

अगर नंबर आए तो क्या करें?

बता दें कि रिजल्ट आने के बाद कई बार छात्र मायूस हो जाते हैं, लेकिन बिहार बोर्ड ने इसके लिए भी विकल्प दिया है. अगर आप एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं या आपके नंबर कम आए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप कंपार्टमेंटल परीक्षा दे सकते हैं. इसकी तारीखों का एलान बोर्ड जल्द ही करेगा, जिससे आपको अपना साल बचाने का एक और मौका मिलेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

40 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

47 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

54 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago