BPSSC SI Recruitment 2025: बिहार में सब-इंस्पेक्टर बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) को एसआई भर्ती 2025 के लिए अधियाचना प्राप्त हो गई है. आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी किरण कुमार ने जानकारी दी है कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1799 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
अब उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है, जिसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर प्रकाशित किया जाएगा. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी.
बिहार पुलिस एसआई पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है. आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
यह भर्ती केवल लिखित परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें शारीरिक मानकों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. इन पदों के लिए सामान्य और पिछड़े वर्ग के पुरुषों की लंबाई कम से कम 165 सेमी होनी चाहिए और सीना बिना फुलाए 81 सेमी व फुलाने पर 86 सेमी होना आवश्यक है. अत्यंत पिछड़ा वर्गों के लिए उम्मीदवारों की लंबाई 160 सेमी और सीना 79-84 सेमी निर्धारित किया गया है, जिसमें महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 155 सेमी और न्यूनतम वजन 48 किलो होना चाहिए.
बिहार पुलिस एसआई भर्ती की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी. जिसमें पहले प्रीलिम एग्जाम देना होगा. उसके बाद सफल उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा में शामिल होला होगा, जिसके बाद
उम्मीदवारों को पीईटी/ पीएसटी चरण में शामिल होना होगा
बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो वर्दीधारी सेवा में अपना करियर बनाना चाहते हैं. अधियाचना प्राप्त होने के बाद अब केवल नोटिफिकेशन का इंतजार है.
ये भी पढ़ें: RRB NTPC UG Answer Key 2025: आरआरबी एनटीपीसी यूजी आंसर की जारी, उम्मीदवार इस तारीख तक दर्ज कर सकते हैं ऑब्जेक्शन
-भारत एक्सप्रेस
Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…
UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…
उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…
UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…
Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…
छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…