एजुकेशन

AI के चक्कर में फंसे छात्र, ChatGPT से किया ऐसा काम; यूनिवर्सिटी को रोकना पड़ा पूरा रिजल्ट

ChatGPT in University Exam: आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल हर जगह हो रहा है लेकिन इसका एक ऐसा गलत इस्तेमाल सामने आया है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां छात्रों ने परीक्षा की कॉपियों में लिखने के लिए ChatGPT का सहारा लिया. हद तो तब हो गई जब एक छात्र ने उत्तर के अंत में यूट्यूब वीडियो की लिंक ही छाप दी.

कॉपी चेक करते वक्त उड़ गए टीचर के होश

मामला सागर के डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय का है. यहां मई के महीने में सेकंड, फोर्थ और सिक्स्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं हुईं थीं. यूनिवर्सिटी के नियम के मुताबिक सभी कॉलेजों की कॉपियां चेक होने के लिए यहीं सागर भेजी गई थीं. जब शिक्षक अर्थशास्त्र विषय की उत्तर पुस्तिका जांच रहे थे तो एक कॉपी के अंत में लिखा हुआ मिला- ”पूरे उत्तर का वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें.”

यह लाइन देखते ही प्रोफेसर के पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत परीक्षा नियंत्रक से की. इसके बाद जब उसी कॉलेज की बाकी कॉपियों की खंगाली गईं तो पता चला कि यह कोई इक्का-दुक्का मामला नहीं था बल्कि एक बड़े पैमाने पर हुआ फर्जीवाड़ा था.

छात्रों ने की जमकर नकल

जांच में सामने आया कि छिंदवाड़ा के सौंसर स्थित ‘सतपुड़ा कॉलेज ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड बायोटेक्नोलॉजी’ के छात्रों ने परीक्षा में खुलेआम चालाकी की थी. छात्रों ने मोबाइल के जरिए ChatGPT से जवाब निकाले और हूबहू अपनी कॉपियों में उतार लिए. यह खेल सिर्फ एक विषय में नहीं बल्कि कम से कम तीन अलग-अलग विषयों में देखने को मिला जहां सभी बच्चों के जवाब एक जैसे ही पाए गए.

ये भी पढे़ं- उपराष्ट्रपति भवन में शिक्षा और राष्ट्रीय एकता पर महत्वपूर्ण मंथन, प्रो. शाहिद अख्त़र और डॉ. इंद्रेश कुमार ने की उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से सौहार्दपूर्ण बातचीत

यूनिवर्सिटी ने उठाया सख्त कदम

मामले की गंभीरता को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बिना देर किए उस प्राइवेट कॉलेज के सभी छात्रों के परीक्षा परिणामों पर रोक लगा दी है. बाकी सभी संबद्ध कॉलेजों के रिजल्ट पहले ही जारी किए जा चुके हैं लेकिन इस एक कॉलेज की करतूत ने सबको हैरानी में डाल दिया है.

यूनिवर्सिटी का कहना है कि संबंधित कॉलेज को कड़ा नोटिस भेजा जा रहा है. जांच रिपोर्ट आने के बाद कॉलेज पर तगड़ी कार्रवाई की जाएगी. हो सकता है कि उन छात्रों की परीक्षा दोबारा कराई जाए उनका परीक्षा केंद्र बदल दिया जाए या फिर कॉलेज की मान्यता पर भी गाज गिरे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

15 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

17 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

17 minutes ago

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: कार्यक्रम में शिरकत कर रहे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

1 hour ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

1 hour ago