एजुकेशन

GATE 2026 की नई वेबसाइट लॉन्च, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन; यहां चेक करें पूरा Exam Schedule

GATE 2026 Registration: हर साल की तरह इस साल भी आईआईटी गुहावटी (IIT Guwahati) की ओर से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने वाले हैं, इसके लिए नया वेबसाइट लॉन्च किया जा चुका है. साथ ही Gate एग्जाम का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है.

गेट परीक्षा अगले साल फरवरी 2026 में आयोजित की जाएगी. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट का एड्रेस https://gate2026.iitg.ac.in/ है, जिस पर छात्र 25 अगस्त से अप्लाई कर सकेंगे. परीक्षा गेट में कैंडिडेट्स का मूल्यांकन अलग-अलग अंडरग्रेजुएट लेवल सब्जेक्ट्स जैसे-इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, साइंस, ह्यूमेनिटीज और आर्किटेक्चर के आधार पर किया जाता है. नीचे देखिए गेट एग्जाम का शेड्यूल-

GATE 2026 Exam Schedule यहां देखें एग्जाम शेड्यूल

  • रजिस्ट्रेशन शुरू होने की शुरुआत: 25 अगस्त 2025, सोमवार
  • बिना लेट फीस के अप्लाई की लास्ट डेट: 25 सितंबर 2025, गुरुवार
  • लेट फीस के साथ अप्लाई करने की लास्ट डेट: 6 अक्टूबर 2025, सोमवार
  • एग्जाम डेट्स: 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026
  • एग्जाम का रिजल्ट: 19 मार्च 2026

पहले पढ़ें ले योग्यता (GATE 2026 Eligibility criteria)

वे छात्र जो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स या ह्यूमैनिटीज जैसे किसी भी सब्जेक्ट में डिग्री के तीसरे या पोस्ट ग्रेजुएशन में पढ़ाई कर रहे हैं या डिग्री पूरी कर चुके हैं, वे इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

एप्लीकेशन फॉर्म (GATE 2026 Application fee)

महिला, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए हर टेस्ट पेपर का शुल्क ₹1000 होगा. अगर वे लेट फीस के साथ आवेदन करते हैं तो उन्हें ₹1500 देने होंगे. अन्य सभी उम्मीदवारों (जिसमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं) को हर पेपर के लिए ₹2000 शुल्क देना होगा. लेट फीस के साथ यह राशि ₹2500 हो जाएगी.

अप्लाई करने से पहले यहां देखें एग्जाम पैटर्न (GATE 2026 Exam Pattern)

GATE परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी.

प्रश्न दो भागों में होंगे-

  • जनरल एप्टिट्यूड (15 अंक)
  • चयनित विषय से संबंधित प्रश्न (85 अंक)

प्रश्न तीन प्रकार के होंगे-

  • MCQ (Multiple Choice Questions)
  • MSQ (Multiple Select Questions)
  • NAT (Numerical Answer Type Questions)

नेगेटिव मार्किंग केवल MCQ में लागू होगी-

  • 1 अंक वाले MCQ में गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेंगे.
  • 2 अंक वाले MCQ में गलत उत्तर पर 2/3 अंक कटेंगे.
  • MSQ और NAT प्रश्नों में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.

गेट की परीक्षा केवल इंग्लिश माध्यम में ही होगी. प्रत्येक गेट पेपर का कुल अंक 100 होगा. सभी पेपर में जनरल एप्टिट्यूड टेस्ट 15 अंकों का होगा. बाकी के बचे 85 अंक, उस विषय से होगा जिसे छात्र ने चुना है.

ये भी पढ़ें: NBEMS Exam Calendar 2025: NEET SS समेत इन परीक्षाओं की तारीख घोषित, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

11 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

35 minutes ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

1 hour ago

सोमवार के शिव योग में 5 राशियों का मंगल, कौन रहे सावधान? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…

1 hour ago