NBEMS Exam Calendar 2025: अगर आप मेडिकल फील्ड में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी हैं. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने साल 2025 का नया एग्जाम शेड्यूल जारी किया है, जिसमें NEET SS और FMGE जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाएं भी शामिल हैं. ये परीक्षाएं भारत में मेडिकल प्रैक्टिस करने या सुपर स्पेशलाइजेशन कोर्स में दाखिला लेने के डॉक्टर्स और स्टूडेंट्स के लिए बहुत अहम होती हैं. इस परीक्षा पूरा शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी किया गया है.
2025 में NEET SS (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशलिटी) की परीक्षा 5 और 6 सितंबर को आयोजित की जाएगी. यह एग्जाम उन डॉक्टर्स के लिए होता है जो DM या MCh जैसे सुपर स्पेशलाइजेशन कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं.
यहां देखें एग्जाम शेड्यूल
DrNB (SS) फाइनल थ्योरी परीक्षा – अक्टूबर 2025
एग्जाम डेट्स: 29, 30, 31 अक्टूबर 2025 (बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार)
समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
NEET-SS 2025
एग्जाम डेट्स: 7 और 8 नवंबर 2025 (शुक्रवार, शनिवार)
समय: सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक, दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक
DNB (BS) फाइनल थ्योरी परीक्षा – दिसंबर 2025
एग्जाम डेट्स: 18, 19, 20 और 21 दिसंबर 2025 (गुरुवार से रविवार)
समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
डिप्लोमा फाइनल थ्योरी परीक्षा – जनवरी 2026
एग्जाम डेट्स: 6, 7, 8 जनवरी 2026 (मंगलवार, बुधवार, गुरुवार)
समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
FMGE दिसंबर 2025
एग्जाम डेट: 17 जनवरी 2026 (शनिवार)
समय: सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक, दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक
3 अगस्त 2025 को NBEMS ने NEET PG 2025 एग्जाम हुआ था. इस परीक्षा में कुल 2,42,000 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने भाग लिया. खास बात यह रही कि यह देश की अब तक की सबसे बड़ी सिंगल शिफ्ट कंप्यूटर-आधारित परीक्षा रही, जिसे 301 शहरों के 1052 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न कराया गया.
NBEMS के अनुसार, परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी. परीक्षा की निगरानी और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए 2200 से अधिक फैकल्टी सदस्यों को देशभर के मेडिकल कॉलेजों और NBEMS से मान्यता प्राप्त अस्पतालों से जोड़ा गया था. बोर्ड ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में किसी भी तरह की धोखाधड़ी या अनुचित साधनों के लिए ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

