St Andrews Degree College Gorakhpur bharat express
College Fraud Case: सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज, गोरखपुर में कार्यवाहक प्राचार्य की नियुक्ति को लेकर कथित फर्जीवाड़े के मामले में कैंट थाने में चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (CNI) के पदाधिकारियों समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. FIR कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. एस. डोमिनिक राजकुमार की शिकायत और न्यायालय के आदेश के बाद दर्ज हुई है. आरोपियों में CNI की लखनऊ डायसिस के बिशप मॉरिस एडगर दान का नाम भी शामिल है.
शिकायतकर्ता के मुताबिक सेंट एंड्रयूज कॉलेज एसोसिएशन नामक सोसायटी के माध्यम से कॉलेज का संचालन होता है. सोसायटी की पंजीकृत नियमावली में प्रबंध समिति को कॉलेज के प्राचार्य की नियुक्ति, निलंबन और बर्खास्तगी का अधिकार दिया गया है. वर्तमान में सोसायटी की प्रबंध समिति को लेकर विवाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है. शिकायत में बताया गया है कि सहायक रजिस्ट्रार,फर्म्स, सोसायटीज एवं चिट्स, गोरखपुर मंडल ने 7 मार्च 2026 को पत्र जारी कर निर्देश दिया था कि हाईकोर्ट के निर्णय के बिना प्रबंध समिति की बैठक कर उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकता.
St Andrews Degree College Gorakhpur
आरोप है कि इसके बावजूद CNI के मॉडरेटर मोस्ट रेवरेंट परितोष कैनिंग की कथित शह पर बिशप मॉरिस एडगर दान, रेव. रोशन लाल, रैना सैमुअल समेत अन्य लोगों ने मिलकर कथित तौर पर फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार किए. शिकायतकर्ता का आरोप है कि इनमें एक नियुक्ति पत्र भी शामिल था, जिसमें रैना निवेदिता सैमुअल को सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज का कार्यवाहक प्राचार्य नियुक्त किए जाने की बात कही गई थी. इसके साथ ही एक कथित अवैध सर्कुलर भी तैयार कराया गया.
यह भी पढ़ें: कार धुलाई के पैसे मांगे तो भड़का दबंग! कार चढ़ाने की कोशिश का VIDEO वायरल
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने प्रबंध समिति के कुछ सदस्यों पर दबाव बनाकर कथित सर्कुलर पर हस्ताक्षर भी कराए. इसमें प्रयागराज के एक कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण सालिक मोजेस और डायसिस ऑफ लखनऊ के सचिव रेवरेंट प्रवीण मेसी के नाम भी सामने आए हैं. बाद में दोनों को कथित दस्तावेजों की वास्तविकता की जानकारी हुई तो उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को पत्र लिखकर अपने हस्ताक्षर वापस लेने और कथित फर्जी नियुक्ति पत्र को निरस्त करने की मांग की.
भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…