GOI-IES Scholarship 2026: अगर आप विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, लेकिन भारी-भरकम खर्च आपको पीछे खींच रहा है, तो यह खबर आपके लिए ही है. अक्सर भारतीय छात्रों के मन में यह सवाल होता है कि क्या कोई ऐसा देश है जहां जेब पर बोझ डाले बिना वर्ल्ड-क्लास डिग्री मिल सकती है? जवाब है- हां. यूरोप का खूबसूरत देश आयरलैंड भारतीय छात्रों के लिए अपने दरवाजे खोल रहा है, और वह भी बेहद लुभावने ऑफर के साथ.
दरअसल, आयरलैंड की सरकार ‘गवर्नमेंट ऑफ आयरलैंड इंटरनेशनल एजुकेशन स्कॉलरशिप’ (GOI-IES) प्रोग्राम के जरिए दुनिया भर के होनहार छात्रों को आमंत्रित कर रही है. इसमें भारतीय छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका है क्योंकि यहां न केवल ट्यूशन फीस माफ होगी, बल्कि रहने-खाने के लिए लाखों रुपये का स्टाइपेंड भी मिलेगा.
आयरलैंड की हायर एजुकेशन अथॉरिटी (HEA) इस पूरे प्रोग्राम की देखरेख कर रही है. इस स्कॉलरशिप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह से सरकारी फंडेड है. अगर आपका चयन हो जाता है, तो आयरिश सरकार आपको एक साल की पढ़ाई के लिए 10,000 यूरो यानी करीब 10.50 लाख रुपये देगी. इसके साथ ही, आप जिस भी पार्टनर यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करेंगे, वह आपकी पूरी ट्यूशन फीस माफ कर देगी. यानी रहने का खर्च स्टाइपेंड से निकल जाएगा और पढ़ाई मुफ्त में हो जाएगी.
यह स्कॉलरशिप मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए है जो मास्टर्स, पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा या पीएचडी करना चाहते हैं. हर साल दुनिया भर से केवल 60 चुनिंदा छात्रों को ही यह मौका दिया जाता है. इसलिए प्रतिस्पर्धा थोड़ी कड़ी जरूर है, लेकिन सही तैयारी के साथ इसे हासिल किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- गूगल में नौकरी पाने का सपना होगा सच! जानें सिलेक्शन प्रोसेस, जरूरी स्किल्स और फ्रेशर्स की शुरुआती सैलरी
अगर आप इस मौके को भुनाना चाहते हैं, तो अपनी डायरी में ये तारीखें नोट कर लें-
आवेदन की शुरुआत: 29 जनवरी 2026
अंतिम तारीख: 12 मार्च 2026
रिजल्ट का ऐलान: जून 2026
अप्लाई करने का तरीका थोड़ा अलग है. आपको सबसे पहले उस आयरिश यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए आवेदन करना होगा जो इस प्रोग्राम का हिस्सा है. एक बार जब आपको वहां से ‘एडमिशन ऑफर लेटर’ मिल जाएगा, तभी आप GOI-IES के पोर्टल पर जाकर स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म भर सकेंगे.
चयन प्रक्रिया सिर्फ मार्क्स पर आधारित नहीं होती. आयरिश सरकार यह देखती है कि छात्र की कम्युनिकेशन स्किल कैसी है, वह पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों (एक्स्ट्राकरिकुलर एक्टिविटी) में कितना सक्रिय है और उसका भविष्य का लक्ष्य क्या है. आवेदन के समय आपको दो रेफरेंस लेटर भी देने होंगे, जो आपकी काबिलियत की पुष्टि कर सकें.
एक बात और, जो छात्र पहले कभी इस स्कॉलरशिप का लाभ ले चुके हैं, वे दोबारा आवेदन नहीं कर पाएंगे. तो अगर आप 2026 में अपनी उच्च शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना चाहते हैं, तो यह सही समय है तैयारी शुरू करने का.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कर्क राशि वालों के लिए करियर, कारोबार…