देश

चमड़े के बैग से डिजिटल टैबलेट तक… 79 सालों में कितना बदल गया भारत का ‘बही-खाता’

Union Budget Evolution: आजाद भारत 80वें केंद्रीय बजट की दहलीज पर खड़ा है. 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) जब संसद में खड़ी होंगी, तो वह एक नया इतिहास रचेंगी. वह लगातार 9वीं बार बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी. लेकिन, 1947 से लेकर 2026 तक, भारत के बजट ने एक लंबा सफर तय किया है. यह सफर केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि गुलाम भारत की परंपराओं को तोड़कर ‘आत्मनिर्भर भारत’ की नई पहचान बनाने का भी है.

अंग्रेजों की निशानी को अलविदा

बजट के स्वरूप में सबसे दृश्यमान बदलाव 2019 में आया. दशकों से वित्त मंत्री बजट दस्तावेजों को एक चमड़े के ब्रीफकेस में लेकर संसद पहुंचते थे—यह एक ब्रिटिश परंपरा थी. निर्मला सीतारमण ने इसे तोड़ते हुए लाल रंग के कपड़े में लिपटे ‘बही-खाता’ को अपनाया. 2021 में एक और बड़ी क्रांति हुई, जब कोरोना काल में बजट पूरी तरह ‘पेपरलेस’ (Paperless) और डिजिटल हो गया. अब बजट टैबलेट के जरिए पेश होता है और आम जनता के लिए ‘बजट ऐप’ पर उपलब्ध रहता है.

समय और तारीख दोनों बदले

साल 2016 तक बजट 28 फरवरी को पेश होता था. 2017 में मोदी सरकार ने इसे 1 फरवरी कर दिया. मकसद था कि 1 अप्रैल (नए वित्त वर्ष) से पहले ही सभी योजनाएं लागू हो जाएं और फंड जारी हो सके. 1999 से पहले बजट शाम 5 बजे पेश होता था (ब्रिटिश संसद के समय के अनुसार). अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने इसे बदलकर सुबह 11 बजे कर दिया, जो भारतीय कार्यसंस्कृति के अनुकूल था.

92 साल पुरानी प्रथा खत्म

2017 से पहले तक रेल बजट और आम बजट अलग-अलग पेश होते थे. मोदी सरकार ने विवेक देबरॉय समिति की सिफारिश पर 92 साल पुरानी इस प्रथा को खत्म कर रेल बजट का विलय आम बजट में कर दिया. इससे रेलवे की राजनीति कम हुई और उसके विकास को देश की समग्र आर्थिक नीति से जोड़ा गया.

1 फरवरी को संडे, फिर भी सजेगी संसद?

इस बार बजट को लेकर एक दिलचस्प पेंच फंसा है. 1 फरवरी 2026 को रविवार (Sunday) है. संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने संकेत दिया है कि अंतिम फैसला सही समय पर लिया जाएगा. हालांकि, इतिहास गवाह है कि देशहित में संसद छुट्टी के दिन भी चली है.

  • 2015 और 2016 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को बजट पेश किया था.
  • 2020 में कोविड काल के दौरान भी रविवार को सदन की कार्यवाही चली थी.

ये भी पढ़ें: बजट सत्र 2026: 45 मिनट चला राष्ट्रपति का अभिभाषण, पढ़ें पहले दिन क्या कुछ रहा खास?

बदलती प्राथमिकताएं

1947 में आरके शनमुखम चेट्टी द्वारा पेश पहले बजट का फोकस जहां रोटी, कपड़ा और कृषि पर था, वहीं आज का बजट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ग्रीन एनर्जी, स्टार्टअप्स और डिजिटल इंडिया पर केंद्रित है. यह बदलाव भारत की बदलती आर्थिक महाशक्ति की तस्वीर पेश करता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

7 minutes ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

20 minutes ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

41 minutes ago

भारत के दिग्गजों की निजी यात्राओं का दस्तावेज है ‘पाथब्रेकर्स’, जानिए क्यों पढ़नी चाहिए यह किताब

सुचेता दलाल और देबाशीष बासु की 2026 में प्रकाशित किताब 'पाथब्रेकर्स: हाउ 10 विजनरी लीडर्स…

55 minutes ago

दाल में काला या गांजा; तुअर के खेत में ऐसे बोया नशा, हुआ पर्दाफाश

आलीराजपुर के सोंडवा क्षेत्र में तुअर की फसल के बीच छिपकर गांजे की खेती की…

1 hour ago