एजुकेशन

सरकारी नौकरी का सपना होगा साकार! 21 और 22 मई को ICSIL में वॉक-इन इंटरव्यू, जानिए सैलरी और योग्यता

ICSIL recruitment 2026: सरकारी नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया (आईसीएसआईएल) ने मल्टीटास्किंग स्टाफ (एमटीएस), पर्सनल असिस्टेंट (पीए) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के 1-1 पद पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है.

शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता (ICSIL recruitment walk in interview)

आईसीएसआईएल की ओर से जारी पोस्ट पर जो उम्मीदवार नियुक्त होना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड/विश्वविद्यालय से 10वीं उत्तीर्ण, 12वीं उत्तीर्ण/किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट, टाइपिंग की गति 30 शब्द प्रति मिनट, कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान (माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस), टाइपिंग गति लगभग 27 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है.

चयन प्रक्रिया और सैलरी (ICSIL Vacancy List)

इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू/बातचीत, शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 18,456 से 24,356 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी.

वॉक-इन इंटरव्यू की तारीख और स्थान (ICSIL PA jobs)

वॉक-इन इंटरव्यू मल्टीटास्किंग स्टाफ (एमटीएस) पद के लिए 21 मई को और पर्सनल असिस्टेंट (पीए) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) पदों के लिए 22 मई को सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक ‘एसआरडीसी कार्यालय, जीएनसीटीडी, द्वितीय तल, ए-विंग, विकास भवन-II, सिविल लाइन्स, दिल्ली-110054’ पते पर आयोजित किए जाएंगे. ऐसे में जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल प्रति और उनकी फोटोकॉपी साथ ले जाने की सलाह दी जाती है.

ये भी पढ़ें: क्या है तापमान में ‘1 डिग्री’ का गणित? समझिए जलवायु परिवर्तन और पल-पल बदलते मौसम के मिजाज के पीछे का साइंस

आवेदन शुल्क और अन्य जानकारी (ICSIL recruitment Rules)

वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करते समय आवेदकों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 590 रुपए तय किया गया है. वहीं, कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आईसीएसआईएल की ओर से संबंधित पद के लिए जारी नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

10 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

12 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

15 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

25 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

26 minutes ago

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…

26 minutes ago