एजुकेशन

नेपाल में खुलेगा IIT का ऑफशोर कैंपस! PM मोदी के इस बड़े ऐलान से युवाओं को क्या मिलेगा खास फायदा?

India Nepal Relations: भारत सरकार ने पड़ोसी देश नेपाल के साथ अपने शैक्षिक और तकनीकी संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद नेपाल में IIT का ऑफशोर कैंपस खोलने का ऐलान किया है.

नेपाल में IIT का ऑफशोर कैंपस, स्टार्टअप इनक्यूबेटर और इनोवेशन हब स्थापित करने का निर्णय भारत और नेपाल के बीच शिक्षा, तकनीक, रिसर्च और उद्यमिता के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है. इससे न केवल द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी. अभी कैंपस की लोकेशन और कोर्स जैसी विस्तृत जानकारी की घोषणा की जानी बाकी है.

नेपाल में बनेगा IIT का ऑफशोर कैंपस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में संयुक्त प्रेस बयान को संबोधित करते हुए कहा कि भारत नेपाल के युवाओं के सपनों और उनकी प्रतिभा को साकार करने में एक विश्वसनीय भागीदार बनना चाहता है. इसी उद्देश्य के साथ, भारत अब नेपाल में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) का एक ऑफशोर कैंपस स्थापित करने के लिए तैयार है. इस कदम का मुख्य लक्ष्य नेपाली युवाओं को उच्च तकनीकी शिक्षा और रिसर्च के बेहतरीन अवसर प्रदान करना है.

स्टार्टअप और इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा

केवल IIT कैंपस ही नहीं, बल्कि इस पहल के तहत नेपाल में एक स्टार्टअप इनक्यूबेटर और इनोवेशन हब भी स्थापित किया जाएगा. इसके माध्यम से युवा उद्यमियों को अपने आइडियाज को सफल बिजनेस वेंचर्स में बदलने में मदद मिलेगी. उन्हें मेंटरशिप, नेटवर्किंग और इनोवेशन से जुड़े जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे. विदित हो कि भारत और नेपाल पहले से ही इंडिया-नेपाल स्टार्टअप पार्टनरशिप नेटवर्क (IN-SPAN) के जरिए नए व्यवसायों को सहयोग कर रहे हैं.

नेपाली छात्रों के लिए स्कॉलरशिप और अन्य पहलें

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि भारत नेपाल के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप के अवसरों को भी बढ़ाएगा. विशेष रूप से लॉ और टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में नेपाली छात्रों को भारत में उच्च अध्ययन के लिए अधिक अवसर दिए जाएंगे. पीएम ने नेपाल में फूड प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन को बढ़ावा देने के लिए एग्रो-इंडस्ट्रियल पार्क बनाने में भी मदद करने की बात कही है.

यह भी पढ़ें-यूपी में स्पेशल टीईटी के नतीजे घोषित, जानें कैंडिडेट लॉगइन और डाउनलोड का पूरा तरीका

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

खीमपुर, धार और कन्नौज में भीषण सड़क हादसे: 12 लोगों की मौत, स्कूल बस के चार बच्चों ने गंवाई जान

Road Accident News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी और कन्नौज के साथ मध्य प्रदेश के…

38 minutes ago

ट्रेलर नहीं बवाल है ये! Avengers Doomsday में थॉर का सबसे ताकतवर रूप, X-Men की एंट्री ने उड़ाए होश

Avengers Doomsday Trailer: Avengers Doomsday के फाइनल ट्रेलर में स्टीव रोजर्स और बकी की वापसी…

51 minutes ago

आसमान में गूंजेगा शिव तांडव और घाटों पर जगमगाएंगे लाखों दीये: जानें काशी की देव दीपावली में क्या है खास?

Dev Deepawali: कार्तिक पूर्णिमा पर धर्मनगरी काशी में आज देव दीपावली का भव्य उत्सव मनाया…

53 minutes ago

असम का वो योद्धा जिसके नाम पर एनडीए में मिलता है मेडल, जानें लचित बरफुकान की गाथा

सत्रहवीं शताब्दी में जब मुगल साम्राज्य अपनी ताकत के दम पर पूरे भारत में विस्तार…

1 hour ago