Kerala University Exam Blunder: देश में पहले से ही NEET और बाकी सरकारी परीक्षाओं के पेपर लीक को लेकर बवाल मचा हुआ है. छात्र वैसे ही गुस्से में हैं कि परीक्षाओं में क्या खेल चल रहा है. इसी बीच अब केरल यूनिवर्सिटी से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे. यहां सोमवार को बीएससी स्टेटिस्टिक्स (B.Sc Statistics) के दूसरे सेमेस्टर का पेपर था. जब छात्रों के हाथ में क्वेश्चन पेपर आया, तो वे हैरान रह गए. पेपर में एक सवाल के ठीक नीचे उसका जवाब भी छपा हुआ था! परीक्षा हॉल में जैसे ही बच्चों की नजर इस पर पड़ी खलबली मच गई. मामला बढ़ते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तुरंत जांच की बात कही है.
यूनिवर्सिटी ने इस मामले को बड़ा माना है और जो ‘बोर्ड ऑफ स्टडीज’ पेपर तैयार करता है, उसके अध्यक्ष से जवाब मांगा है कि इतनी बड़ी गलती कैसे हो गई? अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि जब पेपर सेट किया जा रहा था और बाद में जब उसकी री-चेकिंग हुई, तब किसी की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ी? हालांकि जो लोग पेपर बनाने की टीम में थे उनका कहना है कि यह कोई जानबूझकर की गई गड़बड़ी नहीं है बल्कि एक तकनीकी खराबी की वजह से ऐसा हो गया.
दूसरी तरफ परीक्षा कंट्रोलर प्रोफेसर गोपालकुमार ने सफाई देते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी में पेपर इंसानों द्वारा नहीं बल्कि एक खास सॉफ्टवेयर और सवालों के डेटाबैंक से ऑटोमैटिक तैयार होते हैं. इसलिए इसमें इंसानी दखल बहुत कम होता है. फिर भी पहली नजर में यह साफ-साफ लापरवाही का ही मामला है. उन्होंने अपनी बात का बचाव करते हुए यह भी कहा कि सवाल नंबर 5 के नीचे जो जवाब छपा था वह पूरा आंसर नहीं था बल्कि उसका सिर्फ एक हिस्सा था.
ये भी पढे़ं- तालीम से तामीर तक: अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान ‘विकसित भारत’ के मज़बूत स्तंभ
अब यूनिवर्सिटी भले ही इसे छोटी सी भूल कहकर पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही हो, लेकिन छात्र इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं. छात्रों का कहना है कि यह एक नंबर का सवाल था जिसमें कसरत करने और शरीर के वजन के बीच का संबंध पूछा गया था. शुरुआत के छह सवाल एक-एक नंबर के ही थे ऐसे में सवाल के नीचे ही जवाब मिल जाना परीक्षा का मजाक उड़ाने जैसा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…