एजुकेशन

वाह री NTA! पहले हुआ पेपर लीक, अब नागपुर के छात्र को दुबई में दिया NEET का सेंटर; जानें पूरा मामला

NTA negligence NEET 2026: नीट (NEET) परीक्षा को लेकर विवादों और गड़बड़ियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब नागपुर से एक ऐसा ‘सिर चकरा देने वाला’ मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे. डॉक्टर बनने का सपना देख रहे एक छात्र ने जब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. छात्र रहता नागपुर में है, लेकिन NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने उसका एग्जाम सेंटर सीधे सात समंदर पार ‘दुबई’ (Dubai) दे दिया है.

सिर्फ 2 दिन बचे… और सेंटर हजारों किलोमीटर दूर (NEET exam center issue)

छात्र पूरे साल दिन-रात एक करके नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था. लेकिन जैसे ही परीक्षा के प्रवेश पत्र (Admit Card) हाथ में आए, पूरा परिवार गहरे सदमे और डिप्रेशन में चला गया. परीक्षा शुरू होने में अब सिर्फ 2 दिन का वक्त बचा है. ऐसे में नागपुर में रहने वाले एक मिडिल क्लास छात्र के लिए अचानक हजारों किलोमीटर दूर दुबई पहुंचकर परीक्षा देना पूरी तरह से ‘असंभव’ है. परिवार को यह डर सताने लगा कि कहीं एक मामूली सी टाइपिंग मिस्टेक या तकनीकी गलती की वजह से उनके बेटे की सालभर की मेहनत और डॉक्टर बनने का सपना हमेशा के लिए टूट न जाए.

अधिकारियों से लगाई गुहार, ईमेल का मिला ‘झुंझुना’

सदमे से उबरने के बाद, घबराए हुए परिवार ने तुरंत नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और संबंधित परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क साधना शुरू किया. कई फोन कॉल्स और लगातार मिन्नतों के बाद जाकर अधिकारियों की नींद टूटी. मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने परिवार से ई-मेल के जरिए लिखित शिकायत दर्ज कराने को कहा है और जल्द से जल्द एडमिट कार्ड में सुधार करने का ‘आश्वासन’ थमा दिया है.

ये भी पढ़ें: ‘अखिलेश अगले जन्म में…’, क्या बोल गए ओपी राजभर? सपा-कांग्रेस को बताया खोखा कारतूस

सिस्टम पर फिर उठे गंभीर सवाल (NTA NEET technical glitch)

भले ही अधिकारियों के दखल के बाद परिवार को थोड़ी राहत मिली हो, लेकिन सवाल यह उठता है कि देश की सबसे बड़ी और संवेदनशील मेडिकल प्रवेश परीक्षा में इतनी खौफनाक गलती आखिर हो कैसे सकती है? क्या सिस्टम बिना चेक किए ही आंख बंद करके एडमिट कार्ड जारी कर रहा है? इस घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों में भारी गुस्सा है. उनकी मांग है कि NEET जैसी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने से पहले हर एक डिटेल की सख्त जांच होनी चाहिए, ताकि किसी भी मासूम छात्र का भविष्य इस तरह दांव पर न लगे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

39 minutes ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

2 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

3 hours ago