एजुकेशन

NEET PG 2026: कब जारी होंगे अडमिट कार्ड? ईमेल और आधिकारिक वेबसाइट पर आएगा हॉल टिकट, ऐसे करें डाउनलोड

NEET PG Admit Card 2026 Release Date: मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) कल यानी 25 अगस्त 2026 को नीट पीजी 2026 (NEET PG 2026) के एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपनी लॉग इन डिटेल्स दर्ज करके आसानी से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे.

रजिस्टर्ड ईमेल पर मिलेगा हॉल टिकट

एनबीईएमएस ने छात्रों की सुविधा के लिए एक और व्यवस्था की है. आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ अभ्यर्थियों के पंजीकृत ईमेल आईडी पर भी एडमिट कार्ड का सीधा लिंक भेजा जाएगा. अभ्यर्थी ईमेल में दिए गए लिंक पर एक क्लिक करके भी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

एग्जाम डेट, शिफ्ट और टाइमिंग नोट कर लें

इस साल नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2026 को किया जाएगा. यह परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर एक ही दिन और एक ही पाली में आयोजित होगी. परीक्षा की टाइमिंग सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका:

  • सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए ‘NEET PG 2026’ के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब ‘Admit Card / Login’ विकल्प का चुनाव करें.
  • अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल (यूजर आईडी और पासवर्ड) दर्ज करके सबमिट करें.
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.

जरूरी निर्देश: परीक्षा केंद्र पर जाते समय एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक मान्य फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) अनिवार्य रूप से साथ ले जाएं. बिना इसके परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.

कैसा होगा एग्जाम पैटर्न?

नीट पीजी परीक्षा में कुल 180 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा के लिए 3 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा. प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक दिए जाएंगे. वहीं, गलत उत्तर देने पर 1 अंक काटा जाएगा. बिना उत्तर वाले प्रश्नों का मूल्यांकन नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: डीयू पीजी एडमिशन स्पॉट राउंड-2 का न्यूनतम अलोकेशन स्कोर जारी, जानें किस कोर्स-कॉलेज में कितने पर मिली सीट

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का PM मोदी ने किया उद्घाटन: QR टिकट किया सफर, भव्य स्वागत पर मैसूर को कहा- धन्यवाद

PM मोदी ने ₹3,470 करोड़ की बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन और मैसूर के कॉस्मोस तारामंडल…

6 hours ago

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट में सुधार का बड़ा मौका, जानें नाम जुड़वाने की आखिरी तारीख

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता…

7 hours ago

लंदन की लाइब्रेरी में कैद है 225 साल पुराना बिहार, इस दुर्लभ पेंटिंग में नजर आती है छठ जैसी लोक परंपरा

लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…

7 hours ago

अयोध्या से सीधे जुड़ेगा माता सीता का मायका जनकपुर धाम, मोदी सरकार ने दी नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी

मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…

8 hours ago

495 रुपये महंगा हो सकता था रसोई गैस, दुनिया में सबसे सस्ता ईंधन दे रही मोदी सरकार: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…

9 hours ago