NEET PG Admit Card 2026 (AI IMAGE)
NEET PG Admit Card 2026 Release Date: मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) कल यानी 25 अगस्त 2026 को नीट पीजी 2026 (NEET PG 2026) के एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपनी लॉग इन डिटेल्स दर्ज करके आसानी से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे.
रजिस्टर्ड ईमेल पर मिलेगा हॉल टिकट
एनबीईएमएस ने छात्रों की सुविधा के लिए एक और व्यवस्था की है. आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ अभ्यर्थियों के पंजीकृत ईमेल आईडी पर भी एडमिट कार्ड का सीधा लिंक भेजा जाएगा. अभ्यर्थी ईमेल में दिए गए लिंक पर एक क्लिक करके भी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
एग्जाम डेट, शिफ्ट और टाइमिंग नोट कर लें
इस साल नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2026 को किया जाएगा. यह परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर एक ही दिन और एक ही पाली में आयोजित होगी. परीक्षा की टाइमिंग सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका:
- सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए ‘NEET PG 2026’ के लिंक पर क्लिक करें.
- अब ‘Admit Card / Login’ विकल्प का चुनाव करें.
- अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल (यूजर आईडी और पासवर्ड) दर्ज करके सबमिट करें.
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.
जरूरी निर्देश: परीक्षा केंद्र पर जाते समय एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक मान्य फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) अनिवार्य रूप से साथ ले जाएं. बिना इसके परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.
कैसा होगा एग्जाम पैटर्न?
नीट पीजी परीक्षा में कुल 180 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा के लिए 3 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा. प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक दिए जाएंगे. वहीं, गलत उत्तर देने पर 1 अंक काटा जाएगा. बिना उत्तर वाले प्रश्नों का मूल्यांकन नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: डीयू पीजी एडमिशन स्पॉट राउंड-2 का न्यूनतम अलोकेशन स्कोर जारी, जानें किस कोर्स-कॉलेज में कितने पर मिली सीट
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




