एजुकेशन

NEET Re-UG Result 2026: मेडिकल परीक्षा में बिहार के लाल का कमाल, देखें Top 10 स्टूडेंट्स की लिस्ट

NEET Re-UG Top 10: मेडिकल की पढ़ाई करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने NEET Re-UG 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस बार की परीक्षा में पंजाब के आर्यन गुप्ता ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर पूरे देश में पहला स्थान पाया है जबकि हरियाणा के पंशुल बंसल दूसरे नंबर पर रहे. दोनों ने 720 में से 715 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान का गौरव हासिल किया.

देशभर के इस कड़े मुकाबले के बीच बिहार के छात्रों ने भी कामयाबी का ऐसा परचम लहराया है कि हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है. देश के टॉप 100 रैंकर्स में बिहार के 4 होनहारों ने अपनी जगह पक्की की है. इन सभी टॉपर्स ने 690 या उससे ज्यादा अंक लाकर राज्य का मान बढ़ाया है.

नवादा के आयुष भलोटिया बने बिहार टॉपर

बिहार के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी नवादा जिले से आई है. यहां के वारिसलीगंज के रहने वाले आयुष भलोटिया ने इतिहास रचते हुए ऑल इंडिया रैंक-4 हासिल की है. 99.99965 परसेंटाइल के साथ आयुष न सिर्फ देश के टॉपर्स की लिस्ट में आए बल्कि वे बिहार के स्टेट टॉपर भी बने हैं.

आयुष वारिसलीगंज के ही एक व्यवसायी सुनील कुमार भलोटिया के बेटे हैं. उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई अपने कस्बे के ही विवेकानंद पब्लिक स्कूल से की है. आयुष की इस ऐतिहासिक सफलता पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

यहां देखें Top 10 स्टूडेंट्स की लिस्ट

AIR छात्र का नाम राज्य अंक / परसेंटाइल
AIR 1 आर्यन गुप्ता पंजाब 99.9999 परसेंटाइल
AIR 2 पंशुल बंसल हरियाणा 99.9999 परसेंटाइल
AIR 3 उपलक्ष्य गोयल राजस्थान 99.99985 परसेंटाइल
AIR 4 आयुष भलोटिया बिहार 99.99965 परसेंटाइल
AIR 5 कुडाले श्रावणी कृष्णा महाराष्ट्र 99.99965 परसेंटाइल
AIR 6 रिया रंजन बिहार 99.99965 परसेंटाइल
AIR 7 आर्यन दुबे उत्तर प्रदेश 99.99965 परसेंटाइल
AIR 8 गीतांश सरीन पंजाब 99.99915 परसेंटाइल
AIR 9 गौरव सिंह राजस्थान 99.99915 परसेंटाइल
AIR 10 मोहनीश मारुति भोसले महाराष्ट्र 99.99915 परसेंटाइल

ये भी पढ़ें- NEET UG Result 2026: नीट यूजी का रिजल्ट जारी, 11 लाख से ज्यादा छात्र सफल, जानें किसने किया टॉप

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

9 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

24 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

43 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

55 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

2 hours ago