एजुकेशन

NTA ने मानी गलती: UGC-NET जून 2026 की 3 विषयों की परीक्षा रद्द, जानिए कब होगा री-एग्जाम

UGC NET 2026 Exam Cancelled: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आखिरकार अपनी गलती मानते हुए UGC-NET जून 2026 सत्र की तीन विषयों की परीक्षा को रद्द कर दी है. एजेंसी ने माना है कि उत्तर पुस्तिकाओं में गड़बड़ी और तकनीकी खामियां मिली हैं. जिन विषयों की परीक्षाओं को रद्द किया गया है वो अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी (समाजशास्त्र) के हैं, अब इन परीक्षाओं को दोबारा आयोजित किया जाएगा.

NTA ने यह फैसला विस्तृत जांच की रिपोर्ट आने के बाद फैसला लिया है. इन परीक्षाओं को रद्द करने के लिए छात्र काफी समय से सवाल उठा रहे थे.

इन डेट्स को होगी परीक्षा

  • एनटीए की तरफ से जारी घोषणा के मुताबिक अब अंग्रेजी की परीक्षा 9 सितंबर 2026 को शिफ्ट-1 में की जाएगी. इस परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी.
  • कॉमर्स की परीक्षा भी 9 सितंबर 2026 को शिफ्ट-2 में आयोजित होगी. इस परीक्षा का समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक है.
  • वहीं सोशियोलॉजी की परीक्षा 10 सितंबर 2026 को आयोजित होगी. यह परीक्षा शिफ्ट-1 में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संपन्न होगी.

छात्रों को पेपर समझने में हुई बेहद परेशानी

UGC-NET जून 2026 की इन परीक्षाओं को लेकर छात्रों ने शुरू से ही सवाल उठाते रहे. छात्रों का कहना था कि तीनों विषयों के प्रश्न पत्रों में बहुत ज्यादा तथ्यात्मक, टाइपो और अनुवाद संबंधित गलतियां थी. खास तौर से अंग्रेजी और हिंदी अनुवाद में बहुत ज्यादा विरोधाभास था.

हिंदी में परीक्षा देने वाले छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. छात्रों की तरफ से उठाये गए सवालों को एनटीए ने संज्ञान लिया और जांच का आदेश दिया. रिपोर्ट सामने आने के बाद इन परीक्षाओं को दोबारा आयोजित करने का फैसला लिया गया.

ये भी पढ़ें- “जमीन से बढ़कर देश है…”, भारत-बांग्लादेश बॉर्डर को सुरक्षित कराने के लिए हिंदू परिवारों ने दान दी जमीन, BSF ने जताया आभार

NTA ने छात्रों की सहूलियत को देखते हुए कई चीजें स्पष्ट की हैं. खास तौर से अतिरिक्त फीस और सीट आवंटन को लेकर एनटीए ने स्पष्ट किया है कि दोबारा परीक्षा के लिए फीस नहीं देनी होगी. वहीं सीट आंवटन को लेकर एनटीए ने कहा है कि री-एग्जाम के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी पात्रता के लिए निर्धारित सीटों की संख्या में कोई कटौती नहीं होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

7 गिरफ्तारियां, 5 पंडाल सील, धारा 163 लागू… कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन पर एक्शन, संकट में शंकर महादेवन का शो भी

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…

1 minute ago

Muzaffarpur में युवक की हत्या के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने आरोपियों के 8-10 घरों में लगाई आग

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…

6 minutes ago

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

34 minutes ago

बालासाहेब के बात कर उद्धव पर बरसे फडणवीस, दिखाया ऐसा आइना की मची उथल-पुथल

Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…

35 minutes ago

Pratapgarh Double Murder: खुद मरे या गला दबाकर मारा? प्रतापगढ़ के लालू पट्टी गांव में चारपाई फंदे से लटके मिले मां-बेटे

Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…

36 minutes ago

विकास पुरुष या विवादों के राजा? जानिए दो राज्यों की गद्दी संभालने वाले एनडी तिवारी की अनकही कहानी

ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…

54 minutes ago