UGC NET 2026 Exam Cancelled
UGC NET 2026 Exam Cancelled: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आखिरकार अपनी गलती मानते हुए UGC-NET जून 2026 सत्र की तीन विषयों की परीक्षा को रद्द कर दी है. एजेंसी ने माना है कि उत्तर पुस्तिकाओं में गड़बड़ी और तकनीकी खामियां मिली हैं. जिन विषयों की परीक्षाओं को रद्द किया गया है वो अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी (समाजशास्त्र) के हैं, अब इन परीक्षाओं को दोबारा आयोजित किया जाएगा.
NTA ने यह फैसला विस्तृत जांच की रिपोर्ट आने के बाद फैसला लिया है. इन परीक्षाओं को रद्द करने के लिए छात्र काफी समय से सवाल उठा रहे थे.
इन डेट्स को होगी परीक्षा
- एनटीए की तरफ से जारी घोषणा के मुताबिक अब अंग्रेजी की परीक्षा 9 सितंबर 2026 को शिफ्ट-1 में की जाएगी. इस परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी.
- कॉमर्स की परीक्षा भी 9 सितंबर 2026 को शिफ्ट-2 में आयोजित होगी. इस परीक्षा का समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक है.
- वहीं सोशियोलॉजी की परीक्षा 10 सितंबर 2026 को आयोजित होगी. यह परीक्षा शिफ्ट-1 में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संपन्न होगी.
छात्रों को पेपर समझने में हुई बेहद परेशानी
UGC-NET जून 2026 की इन परीक्षाओं को लेकर छात्रों ने शुरू से ही सवाल उठाते रहे. छात्रों का कहना था कि तीनों विषयों के प्रश्न पत्रों में बहुत ज्यादा तथ्यात्मक, टाइपो और अनुवाद संबंधित गलतियां थी. खास तौर से अंग्रेजी और हिंदी अनुवाद में बहुत ज्यादा विरोधाभास था.
हिंदी में परीक्षा देने वाले छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. छात्रों की तरफ से उठाये गए सवालों को एनटीए ने संज्ञान लिया और जांच का आदेश दिया. रिपोर्ट सामने आने के बाद इन परीक्षाओं को दोबारा आयोजित करने का फैसला लिया गया.
NTA ने छात्रों की सहूलियत को देखते हुए कई चीजें स्पष्ट की हैं. खास तौर से अतिरिक्त फीस और सीट आवंटन को लेकर एनटीए ने स्पष्ट किया है कि दोबारा परीक्षा के लिए फीस नहीं देनी होगी. वहीं सीट आंवटन को लेकर एनटीए ने कहा है कि री-एग्जाम के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी पात्रता के लिए निर्धारित सीटों की संख्या में कोई कटौती नहीं होगी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


