एजुकेशन

RBSE 10th 12th Supplementry Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक पर करें चेक

RBSE 10th 12th Supplementry Result 2025: राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षी का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जो उम्मीदवार स्पलीमेंट्री परीक्षा में शामिल हुए थे अब वे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बता दें इस साल राजस्थान बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा में 30,000 से ज़्यादा छात्र शामिल हुए. इस साल कुल 16,304 लड़के और 14,295 लड़कियां पूरक कैटगरी में थी. एग्जाम में पास होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 33 प्रतिशत नंबर लाना होगा. कक्षा दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर को दर्ज करना होगा.

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Supplementary Result 2025

  • सबसे पहले RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • फिर होमपेज पर जाकर RBSE Rajasthan Board 10th 12th Supplementary Result 2025 पर क्लिक करें.
  • यहां अपना रॉल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें.
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर अपनी मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें.

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, सैलरी 1,70,000 से भी ज्यादा, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

कब जारी हुई थी परीक्षा?

राजस्थान बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री की परीक्षा 6 अगस्त से 8 अगस्त के बीच आयोजित कराई गई थी. यह परीक्षा केवल एक शिफ्ट में संचालित की गई थी. इसके अलावा इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है. इससे कम अंक प्राप्त करने पर उम्मीदवार को परीक्षी में सफल नहीं माना जाएगा.

इस बार का कैसा रहा राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट?

इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 93.06 फीसदी दर्ज किया गया था जिसमें से लड़कियों का रिजल्ट 94 प्रतिशत और लड़को का रिजल्ट 93 प्रतिशत दर्ज किया गया था. इसके अलावा 12वी क्लास आर्ट्स का रिजल्ट 97 प्रतिशत, कॉमर्स का 99 प्रतिशत और साइंस का 94 प्रतिशत दर्ज किया गया था.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

महिला, SC-ST उद्यमियों को नई ताकत: मोदी सरकार ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 5 साल और बढ़ाया, 2.5 लाख नए लाभार्थियों का लक्ष्य

मोदी सरकार का बड़ा फैसला आया है. उनकी कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 5…

21 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा को बड़ी सौगात: सरकार ने एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार को दी मंजूरी, PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए अच्छी खबर है! कैबिनेट ने एक्वा लाइन मेट्रो के…

31 minutes ago

नवी मुंबई देश का सबसे स्वच्छ शहर, सूरत और विजयवाड़ा को भी मिला स्थान; NDMC दूसरे नंबर पर

Swachh Survekshan 2025: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की ‘सुपर स्वच्छ लीग’ में नवी मुंबई ने पहला…

1 hour ago

यूपी पुलिस के जवानों को योगी सरकार की बड़ी राहत, सिपाही से दरोगा बने पुलिसकर्मियों का माफ होगा 8 लाख का बॉन्ड

UP Police Constable: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस के 2025 बैच के उन उपनिरीक्षकों…

2 hours ago