एजुकेशन

Sarkari Naukri: ग्रेजुएट पास उम्मीदवारों के लिए UPSC ने निकाली 230 पदों पर भर्ती, मिलेगी मोटी सैलरी, यहां देखें डिटेल्स

UPSC EPFO Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO के लिए 230 पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई 2025, मंगलवार से शुरू हो गई है और इसकी लास्ट डेट 18 अगस्त 2025 है. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए यूपीएसएसी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं.

वैकेंसी डिटेल्स (EPFO Recruitment 2025)

  • एन्फोर्समेंट ऑफिसर/अकाउंट्स ऑफिसर: 156 पद
  • असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC): 74 पद
  • वर्गानुसार सीटों का वितरण (EO/AO पदों के लिए):
  • सामान्य (GEN): 78
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 1
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 42
  • अनुसूचित जाति (SC): 23
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 12
  • दिव्यांग (PwBD): 9

जानें कौन कर सकता है अप्लाई

इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है. अगर अभ्यर्थियों के पास लॉ, मैनेजमेंट या अकाउंटिंग में एडिशनल क्वॉलिफिकेशन है तो अप्लाई कर सकते हैं .

आयु सीमा

  • अधिकतम आयु सीमा: सामान्य वर्ग के लिए 30 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग: सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

UPSC EPFO Recruitment 2025: नीचे दिए इन स्टेप्स से करें अप्लाई

  • संघ लोक सेवा आयोग UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर विजिट करें.
  • होमपेज पर दिख रहे EPFO Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर ले लें.

इस तरह होगा सिलेक्शन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एक लिखित परीक्षा देनी होगी, इसके बाद इंटरव्यू होगा. परीक्षा की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है, लेकिन आयोग जल्द ही इसकी घोषणा करेगा. परीक्षा देशभर के 78 शहरों में आयोजित की जाएगी. हालांकि, कुछ शहरों जैसे चेन्नई, दिसपुर, कोलकाता और नागपुर को छोड़कर अन्य शहरों में केंद्रों की संख्या सीमित रहेगी और उसी अनुसार उम्मीदवारों को केंद्र अलॉट किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: IIM में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 30 नवंबर को होगा CAT 2025 एग्जाम, अप्लाई करने के लिए यहां देखें डिटेल्स

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

4 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

7 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

59 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago