एजुकेशन

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस तारीख को होगा घोषित, ये रहा चेक करने का डायरेक्ट लिंक

UP Board 10th-12th Result 2025 Date and Time: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 25 अप्रैल 2025 यानि कल दोपहर 12:30 बजे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट एक साथ जारी होगा. इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में कुल 51.37 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. रिजल्ट जारी होने का छात्रों को लंबे समय से इंतजार था और अब वह घड़ी आ गई है.

छात्र अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर देख सकेंगे. हर साल की तरह इस बार भी छात्रों की सुविधा के लिए यूपी बोर्ड का रिजल्ट अपनी वेबसाइट पर होस्ट करने का इंतज़ाम किया है.

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट एक क्लिक में

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और सुरक्षा कोड की आवश्यकता होगी. नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर छात्र आसानी से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. होमपेज पर ‘बोर्ड रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें.
  2. यहां ‘यूपी बोर्ड 12वीं या 10वीं रिजल्ट 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपना रोल नंबर और सुरक्षा कोड भरकर सबमिट करें.
  4. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसे ध्यान से चेक करें.
  5. प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.
  6. परीक्षा प्रक्रिया रही पारदर्शी और सख्त निगरानी में

इस बार मूल्यांकन कार्य को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए लगभग 1.5 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी. सभी मूल्यांकन केंद्रों पर CCTV कैमरे और ऑडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की गई, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके. इससे मूल्यांकन प्रक्रिया पर बोर्ड का पूरा नियंत्रण बना रहा.

यूपी बोर्ड का रिजल्ट पिछले साल ऐसा था

साल 2024 में यूपी बोर्ड 10वीं में कुल 89.55 प्रतिशत छात्र पास हुए थे. लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था- 93.40 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुई थीं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86.05 रहा था. 12वीं में कुल पास प्रतिशत 82.60 था, जिसमें 88.42 प्रतिशत लड़कियां और 77.78 प्रतिशत लड़के पास हुए थे.

टॉपर्स की लिस्ट और आंकड़े भी होंगे जारी

रिजल्ट के साथ-साथ बोर्ड टॉप रैंक हासिल करने वाले छात्रों के नाम भी जारी करेगा. साथ ही ओवरऑल पास प्रतिशत और लड़कों-लड़कियों का वर्गीकृत प्रदर्शन भी सार्वजनिक किया जाएगा. छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें ताकि समय पर रिजल्ट चेक कर सकें.

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 अब बस कुछ ही पलों की दूरी पर है. छात्रों को सलाह है कि वे अपने रोल नंबर और जरूरी जानकारी तैयार रखें, ताकि परिणाम घोषित होते ही वे बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट देख सकें. सभी छात्रों को शुभकामनाएं!

ये भी पढ़ें: Shakti Dubey Success Story: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के साथ UPSC की तैयारी, ध्रुव राठी की फॉलोअर, ऐसे आईं नंबर-1

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

अजय राय की कुर्सी पर संकट? कांग्रेस में ‘मोना’ के नाम से बढ़ी हलचल

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…

34 minutes ago

गांधी का ‘ग्राम स्वराज’ और आज का संविधान: क्या हमने सच में गुरु को भुला दिया?

Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…

35 minutes ago

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

1 hour ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

2 hours ago