UP Winter Vacation 2025: उत्तर भारत में इस बार सर्दी ने शुरुआती दिनों से ही अपना पूरा असर दिखाना शुरू कर दिया है. तापमान लगातार गिर रहा है और सुबह–शाम कोहरे की चादर छाई रहती है. इसी बढ़ती ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश में स्कूलों की विंटर वेकेशन 20 दिसंबर से शुरू होने जा रही है, जो 31 दिसंबर 2025 तक चलेगी. यानी छात्रों को करीब 12 दिन तक स्कूल जाने से छुट्टी मिल जाएगी.
आम तौर पर दिसंबर के अंतिम हफ्ते में प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ती है. कोहरे के कारण न सिर्फ विजिबिलिटी कम होती है, बल्कि सुबह की ठिठुरन बच्चों के लिए स्कूल जाना मुश्किल बना देती है. इसलिए सरकार ने इस बार भी 31 दिसंबर तक छुट्टी जारी रखने का निर्णय लिया है.
दिल्ली–NCR में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं. कई निजी स्कूल पहले ही क्रिसमस से विंटर वेकेशन शुरू कर चुके हैं, जो 1 जनवरी तक जारी रहेगी. वहीं, कुछ स्कूलों ने छुट्टियां 1 जनवरी से लगभग 10 दिनों के लिए घोषित की हैं. ऐसे में दिल्ली–NCR के ज्यादातर स्कूल जनवरी 2026 के दूसरे हफ्ते में दोबारा खुलने की संभावना है.
हालांकि, बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए राहत कम होगी, क्योंकि कई स्कूल छुट्टियों के दौरान भी उन्हें अतिरिक्त कक्षाओं के लिए बुला सकते हैं, ताकि उनकी तैयारी में कोई कमी न रह जाए.
ये भी पढ़ें- केंद्र का खुलासा: मेडिकल शिक्षा बढ़ी, पर कई राज्यों में सीटें रह गई खाली
जम्मू-कश्मीर में सर्दी अपने चरम पर है. यहां की प्रशासन ने 26 नवंबर से ही स्कूल बंद कर दिए थे.
प्री-प्राइमरी के स्कूल: 26 नवंबर 2025 से बंद
कक्षा 1 से 8: 1 दिसंबर 2025 से छुट्टी
कक्षा 9 से 12: 11 दिसंबर 2025 से बंद
अब सभी कक्षाएं 22 फरवरी 2026 से ही खुलेंगी. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और शून्य से नीचे तापमान के कारण यह फैसला बिल्कुल जरूरी माना जा रहा है.
इधर दक्षिण भारत में ठंड नहीं, बल्कि लगातार हो रही बारिश परेशानी बन गई है. केरल और तमिलनाडु के कई जिलों में प्रशासन ने 11 से 14 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं. भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
– भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…
बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…