देशभर में चौबीसों घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की सलाह दी है. सप्ताहांत में आयोजित दो दिवसीय बिजली मंत्रियों के सम्मेलन में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए रविवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि सौर और गैर-सौर दोनों समय में भरोसेमंद बिजली देने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा के साथ भंडारण तकनीक पर निर्भरता बढ़ानी होगी. इससे महंगे अल्पकालिक बिजली बाजार से होने वाली खरीद भी कम होगी. बैठक में राज्यों ने अपनी ऊर्जा भंडारण क्षमता को 15 गुना तक विस्तार देने पर सहमति जताई है, जिसमें बैटरी और पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं के साथ एनटीपीसी और SECI की 40-40 गीगावॉट घंटे की योजनाएं शामिल हैं.
बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) की आर्थिक सेहत सुधारने के लिए राज्यों ने एक तिमाही के भीतर लंबित सरकारी बिजली बकाये का भुगतान करने और सभी सरकारी कनेक्शनों को प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बदलने पर सहमति जताई है. अग्रिम रिचार्ज व्यवस्था लागू होने से बजट के इंतजार में बिल बकाया रहने की समस्या खत्म होगी.
केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि 14.5 लाख घरों को ग्रिड से जोड़ने का काम शुरू किया गया था, जिनमें से करीब 6.25 लाख घरों तक बिजली पहुंच चुकी है और दूरदराज के कुछ पहाड़ी इलाकों को छोड़कर शेष सभी घरों को मार्च 2027 तक ग्रिड से जोड़ दिया जाएगा. इसके अलावा, उपभोक्ताओं की बिलिंग शिकायतें दूर करने के लिए डिस्कॉम चेक मीटर लगाएंगे और मोबाइल ऐप्स का ऑडिट कराया जाएगा.
सम्मेलन में राज्यों ने वित्त वर्ष 2029-30 तक की संसाधन पर्याप्तता योजनाएं एक महीने में जमा करने और ट्रांसमिशन नेटवर्क मजबूत करने का निर्णय लिया. कृषि फीडरों के सौर ऊर्जीकरण को तेज करने के साथ ही प्रधानमंत्री के 2047 तक 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा लक्ष्य को पूरा करने के लिए बंद पड़े ताप विद्युत संयंत्रों की जगहों समेत उपयुक्त साइटों पर जमीन और पानी उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी.
वहीं, सीईआरसी और एसईआरसी के साथ हुई चर्चा में डिस्कॉम की वित्तीय स्थिरता के लिए समय पर और लागत के अनुरूप बिजली दरें तय करने व परामर्श आधारित नियामकीय प्रक्रिया अपनाने पर जोर दिया गया.
यह भी पढ़ें: परिसीमन पर INDIA गठबंधन में दरार? स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे सोनिया-राहुल
-भारत एक्सप्रेस
Ranthambore Tiger Reserve: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जोन नंबर चार में टाइगर RBT-2506…
New Noida Master Plan: न्यू नोएडा का मास्टर प्लान तैयार हो चुका है. दादरी से…
Ayodhya Ram Mandir Winter Routine: अयोध्या में ठंड की दस्तक के साथ राम मंदिर में…
Delimitation Bill: परिसीमन विधेयक पर INDIA गठबंधन में मतभेद बढ़ते नजर आ रहे हैं. सोनिया…
थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीआरपीएफ द्वारा…
वंदे भारत ट्रेन में परोसे गए वड़ा से धातु का बोल्ट निकलने का मामला चर्चा…