Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 में 10वीं का रिजल्ट शानदार रहा, जबकि 12वीं में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. छात्र ऑनलाइन आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए रिजल्ट घोषित कर दिया है. छात्र अपना परिणाम uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker और SMS के जरिए भी मार्कशीट प्राप्त की जा सकती है.
इस साल कुल 2,15,252 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें 10वीं के 1,12,266 और 12वीं के 1,20,986 छात्र शामिल हैं. बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थीं, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच हुईं.
10वीं के नतीजों की बात करें तो इस बार 98.20% छात्र पास हुए हैं. अक्षत गोपाल ने 98.20% अंक हासिल कर टॉप किया है. वह एमपी हिंदू इंटर कॉलेज, रामनगर (नैनीताल) के छात्र हैं. वहीं ईशांत कोठारी और भूमिका ने 98% अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि योगेश जोशी 97.80% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
12वीं के परिणाम में कुल 85.11% छात्र पास हुए हैं. लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा. लड़कियों का पास प्रतिशत 88.09% और लड़कों का 81.93% रहा. गीतिका पंत और सुशीला ने 98% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया है. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा (ubse.uk.gov.in result). इसके बाद रोल नंबर या अन्य जरूरी डिटेल्स दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
अगर पिछले साल से तुलना करें तो 2025 में 10वीं का पास प्रतिशत 90.77% और 12वीं का 88.20% था. इस साल 10वीं में बड़ा सुधार देखने को मिला है.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…