हरीश शर्मा/मेरठ: यूपी एटीएस ने मेरठ से तुषार चौहान उर्फ हिज्बुल्लाह और उसके साथी समीर खान को गिरफ्तार किया है. एजेंसियों को शक है कि वे आतंकी गतिविधियों में शामिल थे और आत्मघाती हमले की तैयारी कर रहे थे. वहीं, तुषार का परिवार इन आरोपों को गलत बताते हुए उसकी मानसिक स्थिति कमजोर होने की बात कह रहा है. चलिए जानते है पूरा ममला:
आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार
यूपी एटीएस ने मेरठ से दो युवकों को आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया है. इनमें बागपत के रमाला गांव निवासी 20 वर्षीय तुषार चौहान उर्फ हिज्बुल्लाह अली खान और दिल्ली के सीमापुरी निवासी 20 वर्षीय समीर खान शामिल हैं. तुषार फिलहाल मेरठ के कंकरखेड़ा (Kankar Kheda Meerut) इलाके में अपने परिवार के साथ रह रहा था.
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ शुरू
एजेंसियों के अनुसार, तुषार ने अपना नाम बदलकर हिज्बुल्लाह रखा था और वह संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था. जांच में यह भी सामने आया है कि वह कथित तौर पर आत्मघाती हमले की तैयारी कर रहा था. गिरफ्तारी के बाद एजेंसियां उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं.
वहीं, तुषार के परिवार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उनके अनुसार, तुषार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसे सोशल मीडिया के जरिए फंसाया गया है. परिवार का कहना है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को पाकिस्तान आर्मी से जुड़ा बताकर उससे संपर्क किया और धीरे-धीरे उसे अपने प्रभाव में ले लिया (family’s claim of conspiracy).
धर्म परिवर्तन कर नाम बदला
परिजनों के मुताबिक, तुषार मोबाइल पर ज्यादा समय बिताता था और पढ़ाई भी सिर्फ दसवीं तक की है. उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसने धर्म परिवर्तन किया या अपना नाम बदला वहीं तुषार उर्फ हिजबुल्ला के परिजनों ने यह भी बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही उसने सोशल मीडिया पर मुस्लिम धर्म गुरुओं पर टिप्पणी की थी. इसके बाद उसे पर मेरठ के गंगानगर पुलिस थाने (Ganganagar police station) पर मुकदमा भी किया गया था और गिरफ्तार भी किया गया था.
फिलहाल, जांच एजेंसियां सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं और मामले की सच्चाई जानने की कोशिश जारी है (investigation by security agencies).
यह भी पढ़ें: सलूंबर के कुंडा गांव में रहस्यमयी बीमारी से हड़कंप, दो बच्चियों की मौत के बाद आंकड़ा 10 पर पहुंचा
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

