चुनाव

“लालू ने बनाया था अपराध का अड्डा, NDA बना रहा…” अमित शाह का विपक्ष पर हमला

Bihar Elections 2025: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को लगातार दूसरे दिन बिहार में चुनावी प्रचार मैदान में उतरे. उन्होंने लखीसराय में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजद शासनकाल को जंगलराज बताते हुए जमकर निशाना साधा.

लालू यादव पर जमकर बरसे अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जिस बिहार को लालू यादव ने अपराध का अड्डा बनाया था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उसे जंगलराज से बाहर निकालकर विकास का पर्याय बना रहे हैं. उन्होंने लखीसराय में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2005 के पहले पूरा बिहार जंगलराज की चपेट में था. तब अपहरण होता था और खून बहाया जाता था. इस चुनाव में आपका एक-एक वोट नक्सलवाद, आतंकवाद और जंगलराज समाप्त करने के लिए होगा.

विकसित बिहार बनाने का चुनाव-शाह

इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि यह चुनाव विकसित बिहार बनाने का चुनाव है. उन्होंने कहा,

“छह नवंबर को मतदान है. आप सभी को कमल और तीर के निशान पर बटन दबाना है. आप ऐसा सोचकर बटन मत दबाना कि आपके वोट से कोई विधायक या मंत्री बनेगा बल्कि आप ये सोचकर वोट दीजिएगा कि आपका एक-एक वोट सीएम नीतीश और पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार को विकसित बनाने के लिए है. आपका एक-एक वोट जंगलराज को रोकने के लिए है.”

श्रीकृष्ण बाबू की चर्चा

अमित शाह ने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण बाबू की चर्चा करते हुए कहा कि कृष्ण बाबू ने ही 14 साल तक बिहार के विकास की नींव रखने का काम किया और श्रीकृष्ण बाबू के समय में ही बिहार भारत के प्रमुख राज्यों में से एक राज्य बना, जिसे आगे चलकर लालू-राबड़ी ने जंगलराज से बर्बाद कर दिया.

लखीसराय के सिंदूर और गुलाल की चर्चा

उन्होंने लखीसराय के सिंदूर और गुलाल की चर्चा करते हुए कहा कि लखीसराय का जो सिंदूर है, वो सिर्फ सिंदूर नहीं है, हमारी माताओं-बहनों के सौभाग्य का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम में मारे गए यात्रियों की मौत का बदला लेने के लिए जो ऑपरेशन चलाया, उसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम देकर हमारी माताओं-बहनों का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया है.

राहुल गांधी पर शाह का निशाना

गृह मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बुधवार के एक बयान की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करते-करते छठी मईया का अपमान कर दिया. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता छठी मईया के अपमान का बदला जरूर लेगी. उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार और बिहार सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं और सीतामढ़ी में मां जानकी के भव्य मंदिर बनाने की भी चर्चा की.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

14 minutes ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

15 minutes ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

30 minutes ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

40 minutes ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

49 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

1 hour ago