चुनाव

अजित दादा की सीट पर ऐतिहासिक जीत, सुनेत्रा पवार 2.18 लाख से ज्यादा वोटों से बनीं विजेता

Baramati Bypoll Result 2026: महाराष्ट्र के बारामती विधानसभा उपचुनाव में सुनेत्रा अजित पवार ने बड़ी जीत दर्ज की है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने 2,18,034 वोटों के अंतर से चुनाव जीता. यह जीत इतनी बड़ी है कि इसे देश के किसी भी विधायक उम्मीदवार की अब तक की सबसे बड़ी जीतों में गिना जा रहा है.

पुराने रिकॉर्ड टूटे

इस जीत के साथ सुनेत्रा पवार ने कई पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए. उन्होंने 2019 में अजित पवार द्वारा बनाए गए जीत के अंतर को भी पार कर लिया. साथ ही उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद से सुनील कुमार शर्मा के 2022 के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया.

विपक्ष पूरी तरह कमजोर

चुनाव में कुल 23 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन कोई भी प्रत्याशी 1,000 वोट तक नहीं पहुंच पाया. करुणा मुंडे को 125 वोट और अभिजीत बिचुकले को 121 वोट मिले. इससे साफ है कि मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा. इस जीत में सुनेत्रा पवार को परिवार और समर्थकों का पूरा साथ मिला. उनके बेटों जय पवार और पार्थ पवार ने भी प्रचार में अहम भूमिका निभाई. अलग-अलग राजनीतिक और सामाजिक समूहों के समर्थन से उनके पक्ष में बड़ी लहर बनी.


ये भी पढ़ें: बिहार में बुझी केरल में जली लालटेन! RJD के टिकट से जीते PK, कौन है दक्षिण में तेजस्वी का सारथी?


जीत को बताया भावनात्मक पल

जीत के बाद पार्थ पवार ने जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि इतनी बड़ी जीत की उम्मीद नहीं थी. उन्होंने आगे भी लोगों के लिए काम करने और शिकायतें सुनने का भरोसा दिया. वहीं सुनेत्रा पवार ने इस जीत को अपने पति अजित पवार की स्मृति को समर्पित बताया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जश्न में संयम रखने की अपील की और कहा कि यह जीत जिम्मेदारी के साथ काम करने की शुरुआत है. उन्होंने आगे कहा कि बारामती के विकास के लिए वे पूरी ताकत से काम करेंगी. उनके मुताबिक, यह जीत अंत नहीं बल्कि एक नई शुरुआत है, जिसमें क्षेत्र के विकास पर पूरा ध्यान दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

27 seconds ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

6 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

20 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

23 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

45 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

49 minutes ago