बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) में बीजेपी व एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ताबड़तोड़ तीन रैली व जनसभा ने विपक्ष को सकते में डाल दिया. भारी बारिश के बीच हजारों की भीड़ ‘जय श्रीराम’ और ‘मोदी-योगी जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठी. मुख्यमंत्री ने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बारिश, कीचड़ और तूफान के बावजूद जनता का जो उत्साह है, वही एनडीए की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार चुनाव में राहुल गांधी की इंट्री हो चुकी है, यही बीजेपी और एनडीए प्रत्याशियों की जीत की गारंटी है.
सीएम योगी ने पहली रैली सिवान में एनडीए प्रत्याशी मंगल पांडेय, दरौंदा से कर्णजीत सिंह और बड़हरिया से इंद्रदेव सिंह पटेल के समर्थन में की. वहीं दूसरी जनसभा में सीएम योगी ने वैशाली की लालगंज विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी संजय कुमार सिंह के समर्थन में बोलते हुए योगी ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया. भोजपुर के अगिआंव विधान सभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी महेश पासवान के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कम्युनिस्टों पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत ही नहीं दुनिया से कम्युनिस्टों का पत्ता साफ हो गया है.
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं परसों रघुनाथपुर में आया था, क्योंकि एक खानदानी माफिया वहां पर फिर से कब्जा करना चाहता है. यूपी में हमने बुलडोजर से रौंद रौंद कर ऐसे माफियाओं का कचूमर निकाल करके यूपी की धरती से जहन्नुम के रास्ते खोल दिये हैं. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सीता मइया की धरती पर कोई मारीच और सुबाहू फिर से सिर न उठा सकेगा. उन्होंने कहा कि रघुनाथपुर की सभा में भारी बारिश के बावजूद युवाओं, माताओं के उत्साह को देखकर लगा कि सिवान में बड़ा सैलाब आने वाला है. योगी ने कहा कि बिहार के नौजवान देश और दुनिया में जहां कहीं गया है उसकी बुद्धी और मेधा का लोहा सबने माना है.
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार के सपूत चंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य की जोड़ी ने पूरे दुनिया के सामने भारत का डंका बजाया था. दुनिया की अर्थव्यवस्था में उस समय भारत का योगदान 40 फीसदी होता था. शौर्य और पराक्रम चंद्रगुप्त मौर्य का बुद्धि और मेधा चाणक्य का. दुनिया के सामने इन्होंने भारत को सोने की चिड़िया के रूप में प्रस्तुत किया था. विदेशी आक्रांताओं, जिन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय को ध्वस्त किया उनके वर्तमान के वंशज भी राजनीतिक इस्लाम की मंशा के साथ फिर से आकर विकास को बाधित करके स्वयं के विकास के लिए मिशन के रूप में काम कर रहे हैं.
वैशाली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी जब भी प्रचार करने आते हैं, एनडीए की जीत तय हो जाती है. वे बीजेपी और एनडीए की जीत की सबसे बड़ी गारंटी हैं. सीएम योगी ने कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग सत्ता में आएंगे तो फिर माफिया राज, लूट, अपहरण और बेटियों की असुरक्षा का दौर लौट आएगा. गरीबों का राशन लूटेंगे, व्यापारियों को डराएंगे. लेकिन एनडीए यह नहीं होने देगा.
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो इंडी गठबंधन यहां कांग्रेस, माले और आरजेडी के नाम पर आया है, ताकि गरीबों के राशन पर डकैती डाला जा सके. इसमें उनका पुराना अनुभव है. पहले गरीबों को राशन तो मिलता नहीं था, उलटे पशुओं का चारा भी खा लिया जाता था. ये लोग बात गरीबों की करेंगे और गरीबों की गटई को दबाने का काम करेंगे. नौकरी नहीं देंगे, नौकरी के नाम पर जमीनों को हड़पेंगे. किसानों को पलायन के लिए मजबूर करेंगे.
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आरजेडी, माले, कांग्रेस ये सब एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं. ये सब भारत की विरासत का विरोध करते हैं. गुलामी की मानसिकता का समर्थन करते हैं. आक्रांताओं को आमंत्रित करते हैं. अयोध्या में राममंदिर का विरोध करते हैं.
मुख्यमंत्री ने काशी की चर्चा करते हुए कहा कि पहले काशी विश्वनाथ मंदिर बहुत संकरा था, मगर अब 50 हजार लोग एक साथ दर्शन कर सकते हैं. 10 लाख श्रद्धालु एक साथ काशी और अयोध्या में दर्शन करते हैं. कांग्रेस कहती थी कि राम हुए ही नहीं. आरजेडी राम मंदिर का रथ रोकते थे. सपा वाले रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे और कम्युनिस्ट तो किसी दूसरे लोक के बारे में ही सोचते हैं. उन्होंने कहा कि जो राम का नहीं वो हमारे किसी काम का नहीं. जो राम का विरोध कर रहा है वो राष्ट्र का विरोध कर रहा है. जो राष्ट्र का विरोध कर रहा है वो हमारे किसी काम का नहीं, उसे राष्ट्र से बाहर का रास्ता दिखाना है.
ये भी पढें: “आर्य समाज ने सदैव राष्ट्रवाद की अलख जगाई”: अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन में पीएम मोदी का संबोधन
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…