अब मोकामा में किसका होगा राज?
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच, मोकामा की राजनीति में भूचाल आ गया है. दुलारचंद यादव हत्याकांड (Dulalchand Murder Case) के बाद, ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर बाहुबली अनंत सिंह (Anant Sing) को 1 अक्टूबर को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. उसके बाद उन्हें 14 दिन की रिमांड पर भी भेज दिया गया है. जेल जाने से पहले अनंत सिंह ने ‘सत्यमेव जयते’ लिखकर विरोधियों पर फंसाने की साजिश का आरोप लगाया है, और अपनी जनता को ही चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी सौंप दी है. उनकी गिरफ्तारी ने मोकामा के समीकरणों (Mokama Political Scenario) को तेजी से बदला है. आइये इसे समझने की कोशिश करते हैं.
दुलारचंद यादव हत्याकांड (Dulalchand Murder Case) से पहले मोकामा की लड़ाई बाहुबलियों के बीच मानी जा रही थी. हालांकि, अब अगड़ा वर्सेज पिछड़ा की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है. भूमिहार समुदाय, जो यहां निर्णायक शक्ति रखता है, अपमानजनक वीडियो और साजिश की आशंका के चलते आरजेडी के खिलाफ एकजुट होता दिख रहा है.
दुलारचंद हत्याकांड में अब तक 4 FIR दर्ज हो चुकी हैं. पटना SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक कई गिरफ्तारियां हुईं, हिरासत में पूछताछ जारी है. घटनास्थल पर स्थिति सामान्य, अप्रिय घटना रोकने के लिए पुलिस तैनात है. ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर बाहुबली अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है.
चुनाव विकास के मुद्दों पर लड़ रहा था, लेकिन अब फिर अगड़ा बनाम पिछड़ा का मुद्दा छिड़ गया. मोकामा में भूमिहार सबसे बड़ा समुदाय (30% से अधिक), इनका रुख तय करेगा विजेता. भूमिहारों में चर्चा है कि अनंत को फंसाया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में सूरजभान के खिलाफ माहौल, अनंत को फंसाने में उनका हाथ बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों को कहना है कि RJD उम्मीदवार की अफवाहों का असर नहीं पड़ेगा.
2024 लोकसभा में लालू ने मुंगेर में अगड़ा बनाम पिछड़ा खेला था. JD(U) से ललन सिंह vs RJD से धानुक की अनीता महतो की जंग हुई थी. पैरोल पर अनंत ने ललन के लिए प्रचार किया फिर भी ललन पिछड़े गए. ऐसा साल 2000 के बाद पहली बार हुआ था. भूमिहार और धानुक NDA के पारंपरिक वोटर, अनंत की जीत का आधार.
ये भी पढ़ें: खून, बगावत और सियासत! अनंत की गिरफ्तारी से क्या बदल गई टाल की राजनीति, सूरजभान क्यों हैं बेचैन? पढ़ें- EXPLAINER
बाहुबली अनंत सिंह की गिरफ्तारी ने मोकामा के चुनाव को विकास के मुद्दों से हटाकर वापस जाति और भावनात्मक संघर्ष के केंद्र में ला दिया है. उनकी पत्नी को अब चुनाव लड़ना है. वहीं इस गिरफ्तारी का सबसे बड़ा राजनीतिक लाभ NDA को मिल सकता है. शव यात्रा में भूमिहारों को गाली दिए जाने के वीडियो और फंसाने की साजिश की अटकलों के बीच, निर्णायक भूमिहार समुदाय (30% से अधिक) का रुख अनंत सिंह के पक्ष में मज़बूत होता दिख रहा है. क्योंकि, मोकामा को ‘भूमिहारों की राजधानी’ कहा जाता है. 1952 से अब तक यहीं के उम्मीदवार जीतते रहे.
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…
Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…