चुनाव

दांव पर तीन दलों के अध्यक्षों का चुनावी भविष्य! आज 121 सीटों पर मतदान, जदयू के उमेश कुशवाहा, RLM के मदन चौधरी और IIP के आईपी गुप्ता का इम्तिहान

Bihar Election Voting: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज मतदान शुरू हो गया है. आज 6 नवंबर को बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से 121 सीटों पर मतदान हो रहे हैं. ये मतदान बिहार के कुल 18 जिलों में हो रहे हैं.

पहले चरण में कुल 3,75,13,302 मतदाता 1,314 प्रत्याशियों (1192 पुरुष और 122 महिला) के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद करेंगे. 121 सीटों में से 102 सामान्य सीटें हैं, जबकि 19 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं.

इन 1314 प्रत्याशियों में से तीन ऐसे प्रत्याशी भी हैं जो तीन दलों के प्रदेश अध्यक्ष हैं. जिनपर सभी की नजर है. आज जनता ईवीएम में वोट देकर इनके भविष्य का फैसला करेगी. आखिर वो कौन-कौन से हाई प्रोफाइल नेता हैं. जिनपर लोगों की पैनी नजर है.

1. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा महनार विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं. 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद की बीना सिंह ने उन्हें इस सीट पर पराजित किया था. एनडीए के सीट बंटवारे में यह सीट जदयू के खाते में गई है.

इस सीट पर कुशवाहा समुदाय के वोटर निर्णायक हैं. इसके अलावा दलित वोटरों की भी काफी संख्या है. ये वोटर पारंपरिक रूप से मजबूत उम्मीदवार के साथ गोलबंद होती है. महनार विधानसभा सीट हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में आती है. जहां से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सांसद हैं.

2. RLM के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी

बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी पारू विधानसभा सीट से चुनावी ताल ठोंक रहे हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने आरएलएम की कमान मदन चौधरी को सौंपी है. अब लोगों की नजर इस विधानसभा सीट पर टिकी हुई है.

मुजफ्फरपुर जिले की पारू विधानसभा सीट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मौजूदा विधायक अशोक कुमार सिंह बागी हो चुके हैं. जिनका इस सीट पर मजबूत जनाधार है. अब देखना होगा कि वैशाली लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली पारू विधानसभा सीट पर मदन चौधरी क्या जीत दर्ज करने में कामयाब हो पाते हैं.

3. IIP के प्रदेश अध्यक्ष आईपी गुप्ता

इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के अध्यक्ष आईपी गुप्ता सहरसा से चुनावी मैदान में हैं. आईआईपी पार्टी महागठबंधन का हिस्सा है. आईपी गुप्ता सहरसा क्षेत्र में खासा प्रभाव रखते हैं. वे अखिल भारतीय पान महासंघ नाम का संगठन भी चलाते हैं. जिसके जरिये उन्होंने बिहार के पान, चौपाल, तांती, ततवा जाति समूहों को अपनी पार्टी के जनाधार में जोड़ा है. आज इनपर भी जनता की नजर होगी.

ये भी पढ़ें- Bihar Election Voting Live Updates: बिहार की 121 विधानसभा सीटों पर आज डाले जा रहे वोट, देखें कहां कैसे हो रही वोटिंग

सुरक्षा व्यवस्था: अभूतपूर्व तैनाती

पहले चरण के मतदान के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है. लगभग साढ़े चार लाख सुरक्षाकर्मी चुनावी ड्यूटी में तैनात किए गए हैं, जिनमें 1500 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र बल शामिल हैं. बिहार पुलिस, बिहार विशेष सशस्त्र बल, एसएसबी, होमगार्ड, तथा अन्य राज्यों से आई रिजर्व बटालियनें भी तैनात की गई हैं. नेपाल सहित सभी जिलों की सीमाएं सील, दियारा क्षेत्रों में घुड़सवार दल तैनात किए गए हैं. सभी बूथों पर सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है.

सुरक्षाकर्मियों की कुल संख्या (अनुमानित): 4.5 लाख
केंद्रीय बल: 1500 कंपनी
बिहार पुलिस कर्मी: लगभग 60,000
होमगार्ड और प्रशिक्षु सिपाही: 39,000 से अधिक
ग्रामीण क्षेत्रों में ड्यूटी: लगभग 1.5 लाख चौकीदार
पटना की व्यवस्था पर एक नजर

राजधानी पटना में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है.

कुल विधान सभा क्षेत्रों की संख्या- 14
कुल मतदान केन्द्रों की संख्या- 5,677
कुल निर्वाचकों की संख्या- 48,30,135
वेबकास्टिंग मतदान केन्द्रों की संख्या- 5,677 (सभी केंद्रों पर)
ईवीएम-वीवीपैट (रिजर्व सहित)- 6,808 बीयू, 6808 सीयू, 7,374 वीवीपैट
कुल क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की संख्या- 2,099
वीमेन-मैनेज्ड मतदान केन्द्रों की संख्या- 541
आदर्श मतदान केन्द्रों की संख्या- 49
मतदान दलों की संख्या (रिजर्व सहित)- 6,271

मतदान केंद्रों पर माइक्रो आब्जर्वर (रिजर्व सहित 386) तैनात किए गए हैं. साथ ही, भेद्य मतदान केंद्रों (481) और भेद्य टोलों (552) पर खास निगरानी रखी जा रही है. व्यवस्था बनाए रखने के लिए 565 सेक्टर दंडाधिकारी, 84 जोनल दंडाधिकारी, और 14 सुपर जोनल दंडाधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

3 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

9 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

45 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

2 hours ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

10 hours ago